विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

BAFTA 2018 में छाई 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड...', जीते 5 अवॉर्ड्स

'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग' अमेरिका के एक छोटे से कस्बे में हो रहे अन्याय पर कटाक्ष करती एक कॉमेडी फिल्म है.

BAFTA 2018 में छाई 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड...', जीते 5 अवॉर्ड्स
एक्ट्रेस फ्रांसिस मैकडोरमंड के साथ बाफ्टा 2018 में 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग' की टीम
  • 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग' 5 पुरस्कारों के साथ छाई
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कुल 5 श्रेणियों में जीते अवॉर्ड
  • फ्रांसिस मैकडोरमंड चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
लंदन: रविवार रात आयोजित 71वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्ता) में फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग' ने सर्वाधिक पांच पुरस्कार बटोरे. इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब भी मिला. 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग' अमेरिका के एक छोटे से कस्बे में हो रहे अन्याय पर कटाक्ष करती एक कॉमेडी फिल्म है.

BAFTA 2018: बेस्ट डायरेक्टर सहित 'द शेप ऑफ वाटर' ने जीते 3 अवॉर्ड्स

फिल्म के पटकथा लेखक, निर्माता और निर्देशक मार्टिन मैकडॉनफ हैं. फिल्म ने आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (सैम रॉकवेल), सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्क्रीनप्ले, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (फ्रांसिस मैकडोरमंड) और सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कुल पांच श्रेणियों में पुरस्कार जीते. 
 

फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में 'कॉल मी बाइ योर नेम', 'डार्केस्ट आवर', 'डनकिर्क' और 'द शेप ऑफ वॉटर' से टक्कर मिली.

Black Panther: दुनियाभर में तहलका मचा रही यह सुपरहीरो फिल्म, जानें कमाई

फिल्म ने 'गेट आउट', 'द शेप ऑफ वाटर' और 'आई, टोन्या' को हराकर सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का पुरस्कार भी जीता. बता दें, इस पुरस्कार समारोह का आयोजन लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में किया गया.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BAFTA 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com