- 'एवेंजर्स एंडगेम' की ताबड़तोड़ कमाई
- फिल्म ने बना दिया रिकॉर्ड
- दुनियाभर में फिल्म को लेकर क्रेज
'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है. इस फिल्म ने महज तीन दिन में ही ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसका टूटना नामुमकिन लग रहा है. 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस (Avengers Endgame Box Office Collection) पर पहले दिन 53.10 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग लेते हुए आमिर खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. पहले दिन इसका ग्रोस कलेक्शन 63.21 करोड़ था. रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने 51.40 करोड़ का नेट कारोबार किया, जबकि ग्रोस कलेक्शन 58 करोड़ के आस-पास रहा था. 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) ने अब तीसरे दिन भी धाकड़ कमाई कर डाली है तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को भी 52.70 करोड़ से ऊपर की धांसू कमाई कर ली है. इस लिहाज से देखा जाए तो 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) ने तीन दिन में 157 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है,जो कि एक नया रिकॉर्ड है.
Bharat: सलमान खान संग 'स्लो मोशन' गाने में दिशा पटानी के साड़ी लुक पर छिड़ा विवाद, यूं आ रहे रिएक्शन
#AvengersEndgame writes H-I-S-T-O-R-Y... Has a record-breaking, Blockbuster weekend... Unimaginable, unbelievable, unprecedented trending... Fri 53.10 cr, Sat 51.40 cr, Sun 52.70 cr. Total: ₹ 157.20 cr Nett BOC. India biz. Gross BOC: ₹ 187.14 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) 29 अप्रैल 2019
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में धमाका कर दिया है. इस फिल्म ने चीन में 700 करोड़ की ओपनिंग ली थी. वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं दुनियाभर में इस फिल्म ने 1 बिलियन से ऊपर का कोरोबार कर लिया है. 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) को लेकर पूरी दुनिया में जबरदस्त क्रेज है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड इससे पहले आमिर खान (Aamir Khan) की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' (Thugs of Hindostan) का था. आमिर खान (Aamir Khan) इस फिल्म ने बाहुबली के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' (Thugs of Hindostan) भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा कलेक्शन करने में सफल रही थी.
नोरा फतेही ने धमाकेदार डांस से फिर बरपाया कहर, बार-बार देखा जा रहा Video
बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) को डायरेक्टर जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो ने डायरेक्ट किया है. 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Iron Man), क्रिस इवान्स (Captain Ameria), मार्क रूफैलो (Hulk), क्रिस हेम्सवर्थ (Thor), स्कारलेट योहानसन (Black Widow), जेरेमी रेनर (Hawk Eye), पॉल रूड (Ant Man), ब्री लार्सन (Captain America), और जोश ब्रोलिन (Thanos) लीड रोल में हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं