सिगरेट पीते ही क्यों बनता है प्रेशर? चाय-कॉफी और सिगरेट के पीछे छिपा है साइंस, डॉक्टर वत्स से समझिए आसान भाषा में

Chai/Cigrate Pine Ke Baad Kyu Banta Hai Pressure: चाय, कॉफी या सिगरेट के बाद तुरंत प्रेशर क्यों बनता है? डॉक्टर ने बताई है इसके पीछे की असल वजह. जानिए इसका साइंटिफिक रीजन और क्या है ये लत.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिगरेट या चाय पीने के बाद ही क्यों बनता है प्रेशर?

Chai/Cigrate Pine Ke Baad Kyu Banta Hai Pressure: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों का पेट तभी साफ हो पाता है या उनको तभी प्रेशर बनता है जब वो चाय, कॉफी या फिर सिगरेट पी लेते हैं. इसको पीते ही वो बोलते हैं कि, “अब प्रेशर बना है” या “अब पेट सही से साफ होगा.” क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? ये सिर्फ एक आदत या उनके दिमाग का खेल है या फिर इसके पीछे कुछ साइंस भी है? डॉक्टर शुभम वत्स ने बताया कि इसके पीछे शरीर की एक खास नस और कुछ केमिकल्स काम करते हैं. 

शरीर में पड़ता है कैसा असर?

डॉक्टर वत्स ने बताया कि हमारे शरीर में एक नस होती है जिसे वेगस नर्व (Vagus Nerve) कहा जाता है. बता दें कि ये नस दिमाग और पेट के बीच कनेक्शन बनाती है. ऐसे में जब कोई चाय, कॉफी या सिगरेट पीता है तो शरीर से एक केमिकल निकलता है जिसका नाम एसिटाइलकोलीन (Acetylcholine)है. ये  केमिकल दो तरह के रिसेप्टर्स पर काम करता है पहला मस्करिनिक (Muscarinic) और दूसरा निकोटिनिक (Nicotinic).

हम सब जानते हैं कि चाय और कॉफी में कैफीन होता है और सिगरेट में निकोटिन.  ये दोनों खासकर निकोटिनिक रिसेप्टर्स पर असर डालते हैं. रिसेप्टर्स के एक्टिव होने पर आंतों की मूवमेंट तेज हो जाती है. जिस वजह से ही कई लोग चाय और सिगरेट पीने के तुरंत बाद टॉयलेट जाने का प्रेशर फील करते हैं. या इसको पीने के बाद ही वो फ्रेश होने जा पाते हैं. 

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितनी सिगरेट पीना होता है सेफ? AIIMS के डॉक्टर ने बताया पूरा सच

क्या है असल मामला

आपको बता दें कि इन सबके अलावा एक और चीज है, जिसे हम असल मामला कह सकते हैं और वो है “डिसेंसिटाइजेशन”. इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति हर रोज कैफीन या निकोटिन का सेवन करता है तो धीरे-धीरे शरीर को इसकी आदत पड़ जाती है. धीरे-धीरे इसकी डोज भी बढ़ती जाती है और और बिना चाय या सिगरेट के प्रेशर नहीं बनता है.

Advertisement

इसे ही हम इसकी लत लगना कह सकते हैं. शरीर उस स्टिमुलस का आदी हो जाता है. शुरुआत में जिनका असर हल्का होता है, वहीं बाद नें बेहद जरूरी बन जाती है. जिस वजह से कई लोग कहते हैं कि “जब तक चाय नहीं पीते, पेट साफ नहीं होता”.

Advertisement

क्या इस आदत को छोड़ सकते हैं?

आपको बता दें कि आपकी ये आदत बदल सकती है. क्योंकि ये शरीर का कोई नेचुरल सिस्टम नहीं है. अगर धीरे-धीरे इन चीजों की मात्रा कम की जाए, तो शरीर फिर से अपनी नैचुरल रिदम पर आ सकता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon: क्या अटैक में Netanyahu की मौत? Khamenei