हड्डियों से क्यों आती है कट-कट की आवाज? जानें कारण और बचने के उपाय

Cracking Bones: क्या आपकी हड्डियों से भी कट-कट की आवाज आती है. अगर आपका जवाब हां हैं, तो इस आर्टिकल में जानें आखिर ऐसा क्यों होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Cracking Bones: कैल्शियम से भरपूर डाइट.

Cracking Bones: आज के समय में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. अगर आप भी अपनी कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि, इस आर्टिकल में जानेंगे की आखिर क्यों उंगलियां मोड़ते समय या घुटनों से सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय ‘कट-कट' या ‘चटकने' जैसी आवाज महसूस होती है? कई लोगों के लिए यह आम अनुभव है.मगर बार-बार ये हो रहा है और दर्द या सूजन भी हैं, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें. तो चलिए जानते हैं क्यों आती है हड्डियों से कट-कट की अवाज और कैसे पाएं राहत.

क्यों आती है जोड़ों में कट-कट की आवाज- (Why is there a cracking sound in the joints)

इस आवाज के पीछे मुख्य कारण जोड़ों में मौजूद synovial fluid होता है. इस  fluid के अंदर छोटे-छोटे गैस बबल्स बनते हैं और जब हम हड्डियों के जोड़ों से उन्हें मोड़ते हैं तो दबाव पड़ने से ये बबल्स फटते हैं. यही फटने की प्रक्रिया ‘कट-कट' या ‘पॉपिंग' की आवाज पैदा करती है. इससे आमतौर पर कोई नुकसान नहीं होता  जब तक कि इसके साथ कोई दर्द या स्टिफनेस (stiffness) न हो. ​

क्यों होती है ये समस्या-

हड्डियों से कट-कट की आवाज के पीछे आज की हमारी बदलती लाइफस्टाइल, गलत डाइट और लगातार बैठने की आदत भी काफी हद तक जिम्मेदार है. 

हड्डियों से कट-कट की आवाज से बचने के लिए उपाय-

1. बैलेंस डाइट-

हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने के लिए सही डाइट बेहद जरूरी है.

2. गुड़ और चना-

गुड़ और भुना चना कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं और जोड़ों को मजबूत बनाते हैं. इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

3. भीगे बादाम- 

भीगे बादाम में मौजूद पोटेशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड हड्डियों की ग्रोथ और चिकनाई बनाए रखते हैं.

4. दूध-दही-

दूध, दही में कैल्शियम और विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती में मददगार हैं.

5. हल्दी अदरक-

हल्दी, अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- पथरी की समस्या में मददगार है किचन में मौजूद ये छोटी सी चीज, जानें क्यों होती है Kidney Stone

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
NCERT के 'भ्रष्टाचार' वाले चैप्पटर पर क्यों भड़के जस्टिस सुधीर सक्सेना?Ashish Bhargava से खास बातचीत