Vitamin B12 की कमी से कौन सी बीमारी होती है? डॉक्टर से जानें कैसे करें इसकी कमी को पूरा

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी से शरीर अंदर से होने लगता है कमजोर, इन संकेतों को न करें इग्नोर. डॉक्टर ने बताया किन चीजों को करें डाइट में शामिल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विटामिन बी12 कमी कैसे दूर करें.
NDTV

क्या आपका भी किसी काम में मन नहीं लगता और बात-बात पर चिड़चिड़ापन होता है? अगर आपका जवाब हां है, तो यह आम थकान नहीं बल्कि आपके शरीर में हो रही इस चीज की कमी है. जी हां ये विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी से होता है. ​आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का उतना ख्याल नहीं रख पाते जितना हमें रखना चाहिए. आइए सबसे पहले जानते हैं कि विटामिन बी12 क्या है, इसकी कमी से कौन सी बीमारियां होती हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.

​विटामिन बी12 क्यों है हमारे शरीर के लिए जरूरी?

​हमारे शरीर को ठीक तरह से काम करने के लिए कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है. इनमें विटामिन बी12 बहुत अहम भूमिका निभाता है. यह हमारे शरीर में खून (Red Blood Cells) बनाने, दिमाग को स्वस्थ रखने और नसों को मजबूत करने का काम करता है. जब शरीर में इसकी कमी होने लगती है, तो मशीन की तरह काम करने वाला हमारा शरीर सुस्त पड़ने लगता है.

​विटामिन बी12 की कमी से होने वाली बीमारियां- 

न्यूट्रिशनिस्ट और डॉक्टर दीप्ति खटूजा के अनुसार, इस विटामिन की कमी होने पर शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर बीमारियों का रूप ले सकता है-

  1. खून की कमी- (Anemia) विटामिन बी12 की कमी का सबसे बड़ा असर हमारे खून पर पड़ता है. शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का बनना कम हो जाता है, जिससे हीमोग्लोबिन गिरने लगता है और इंसान हमेशा कमजोरी व चक्कर आने की समस्या से जूझता रहता है.
  2. याददाश्त- भूलने की बीमारी, ध्यान केंद्रित न कर पाना और छोटी-छोटी बातें याद न रहना भी इसी कमी का नतीजा हो सकता है. कई बार लोग इसे उम्र का असर समझकर छोड़ देते हैं, जबकि असल वजह विटामिन बी12 होती है.
  3. हाथ-पैर सुन्न या झनझनाहट- अगर आपके हाथों और पैरों में अक्सर सुई चुभने जैसा अहसास होता है या वे सुन्न पड़ जाते हैं, तो समझ लीजिए कि आपकी नसें कमजोर हो रही हैं. यह विटामिन नसों की ऊपरी परत को सुरक्षित रखता है.
  4. तनाव और डिप्रेशन- शरीर में एनर्जी की कमी और हार्मोन्स के असंतुलन के कारण इंसान जल्दी उदास होने लगता है और मानसिक रूप से परेशान रहने लगता है.

​डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने बताए कैसे करें इसकी कमी को पूरा- 

  • नॉन-वेज- विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप अंडा, मछली, चिकन को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
  • डेयरी प्रोडक्ट्स-अगर आप शाकाहारी हैं, तो दूध, दही, पनीर और छाछ को अपनी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बनाएं. इनमें विटामिन बी12 अच्छी मात्रा में होता है.
  • ​फोर्टिफाइड फूड्स- बाजार में कई ऐसे फूड्स आते हैं जिनमें ऊपर से विटामिन्स मिलाए जाते हैं, जैसे फोर्टिफाइड आटा, सोया मिल्क और ओट्स. इन्हें अपनी थाली में शामिल करें.
  • सप्लीमेंट्स- अगर शरीर में कमी बहुत ज्यादा है, तो सिर्फ खाने से बात नहीं बनती. ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन बी12 की सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.

(यह लेख हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा से बातचीत पर आधारित है.) 

ये भी पढ़ें- Expert Ki Rai: ततैया काट लें तो क्या करें? ततैया काटने की सूजन कैसे उतारें, एक्सपर्ट से जानें ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ranchi Student Protest: झारखंड परीक्षा घोटाले पर सबसे बड़ी पड़ताल, छात्रों ने क्या कहा?

Topics mentioned in this article
Vitamin B12 Deficiency
Vitamin B12 Deficiency And Sources
Vitamin B12 Deficiency And Symptoms
Vitamin B12 Ki Kami Door Karne Ke Liye Kya Khaye
Vitamin B12 Ki Kami Kaise Door Kare