इस विटामिन के कारण आने लगती है आंतों में कमजोरी, ठीक से काम नहीं कर पाता पाचन तंत्र

Causes of Weak Intestines: आंतें हमारे शरीर का एक बड़ा जरूरी हिस्सा हैं, जो पोषक तत्वों के अवशोषण और पाचन तंत्र के सही संचालन में मदद करती हैं. लेकिन अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो आंतों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
How Vitamin B12 Affects Intestinal: आंतें हमारे शरीर का एक बड़ा जरूरी हिस्सा हैं.

Causes of Weak Intestines: विटामिन बी12 पाचन तंत्र के प्रोपर काम-काज के लिए बेहद जरूरी होता है. इसकी कमी से अपच, कब्ज, दस्त और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. यह विटामिन आंतों में अवशोषित होता है, लेकिन अगर आंतें ठीक से काम नहीं कर रही हैं, तो शरीर इसे पर्याप्त मात्रा में नहीं ले पाता. अगर आप शाकाहारी हैं और दूध या अंडा नहीं खाते, तो आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने की संभावना ज्यादा होती है.

इस कमी को पूरा करने के लिए दही, छाछ, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है. आंतें हमारे शरीर का एक बड़ा जरूरी हिस्सा हैं, जो पोषक तत्वों के अवशोषण और पाचन तंत्र के सही संचालन में मदद करती हैं. लेकिन अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो आंतों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: वजन कम करना चाहते हैं, तो ये 6 फूड्स आपकी डेली डाइट का होने चाहिए हिस्सा

विटामिन बी12 की कमी से आंतों पर असर

पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है: विटामिन बी12 की कमी से अपच, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
आंतों में सूजन बढ़ सकती है: यह विटामिन आंतों की कोशिकाओं को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसकी कमी से आंतों में सूजन हो सकती है.
पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है: अगर आंतें ठीक से काम नहीं कर रही हैं, तो शरीर विटामिन बी12 को अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे कमजोरी महसूस होती है.

Advertisement

कैसे पूरी करें विटामिन बी12 की कमी?

दही और छाछ का सेवन करें: इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखते हैं.
हरी सब्जियां और साबुत अनाज खाएं: ये फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.
डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडे शामिल करें: अगर आप शाकाहारी हैं, तो दूध, पनीर और अंडे से विटामिन बी12 प्राप्त कर सकते हैं.
मछली और चिकन खाएं: नॉन-वेज खाने वालों के लिए मछली और चिकन विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत हैं.

Advertisement

अगर आप पाचन तंत्र को मजबूत रखना चाहते हैं, तो विटामिन बी12 की कमी को नजरअंदाज न करें. सही खानपान और लाइफस्टाइल अपनाकर आप आंतों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं.

Advertisement

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Operation Sindoor: भारत के इन स्वदेशी हथियारों ने कैसे हराया Pakistan को | Khabron Ki Khabar