Delhi Katran Market: इस बात में कोई शक नहीं है कि लोगों के लिए दिल्ली शॉपिंग के लिए पसंदीदा जगह रही है. बहुत सारे ऑप्शन वो भी अच्छी कीमत पर यहां पर आसानी से मिल जाते हैं. जैसा की हम सभी जानते हैं कि शादियों का सीजन आ गया है और ऐसे में अगर आप भी खुद को अलग दिखाने के लिए अपने कपड़ों को खुद डिजाइन कर के पहनने की सोच रहे हैं वो भी बजट में तो आज हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे जहां पर आपको हर फैब्रिक बेहद ही किफायती कीमत पर आसानी से मिल जाएगा.
जब भी सस्ती शॉपिंग की बात आती है तो पालिका और सरोजनी मार्केट के नाम सामने आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में कुछ ऐसी मार्केट भी हैं जहां पर आप सस्ते दामों पर बेहतरीन क्वालिटी का सामान खरीद सकते हैं. अगर आपका बजट कम है तो आपको आज हम एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे जहां पर आप बेहतर शॉपिंग कर सकते हैं. यहां आपको सिर्फ कपड़ा ही नहीं बल्कि हर तरह का फैब्रिक और डिजाइनर मटेरियल तक सब कुछ बेहद कम कीमत में मिल जाता है. आइए जानते हैं दिल्ली की इस सस्ती और शानदार मार्केट के बारे में.
कतरन मार्केट
अगर आप सस्ते दाम पर कपड़ा खरीदना चाहते हैं तो कतरन मार्केट आपके लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकती है. इस मार्केट में आपको हर तरह का फैब्रिक मिल जाएगा. कॉटन, सिल्क, वेलवेट और डिजाइनर मटेरियल भी यहां पर किलो के हिसाब से मिल जाएगा. अगर आपका खुद का बुटीक है तो आपके लिए ये मार्केट किसी जन्नत से कम नहीं है. इसके अलावा आपके घर के लिए पर्दे के कपड़े, कुशन बनवाने के लिए भी यहां पर आपको कपड़ा आसानी से मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की इन 3 मार्केट में मिलती हैं सबसे सस्ती किताबें, स्टूडेंट्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं
मार्केट खुलने का समय
ये मार्केट अमूमन सुबह 9 बजे खुल जाती है और शाम को लगभग 9 बजे तक खुली रहती है. इसके साथ ही हर महीने की 28 तारीख को ये मार्केट बंद रहती है.
कैसे जाएं कतरन मार्केट
कतरन मार्केट जाने के लिए पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन या उद्योग नगर आ सकते हैं. गेट नंबर 2 से निकलकर आपको आसानी से रिक्शा मिल जाएगा जो आपको सीधे कतरन मार्केट के चौक पर ले आएगा. वहां से आप कतरन मार्केट पहुंच जाएंगे. मेट्रो से आने पर पीरागढ़ी स्टेशन यहां का सबसे नजदीकी ऑप्शन है.
ये भी पढ़ें: 150 रुपए में सिल्क साड़ी, भारत के 3 बाजार जहां मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं