दुनिया से एक चीज हटानी हो तो क्या हटाएंगे तनाव या मोबाइल? जानें रेपिड फायर में श्री श्री रवि शंकर का जवाब

Rapid Fire With Sri Sri Ravi Shankar : कुछ सवालों में सिर्फ जवाब नहीं, ज़िंदगी का निचोड़ छुपा होता है. गुरुदेव हर बात को इतनी सहजता से कह जाते हैं कि लगता है जैसे कोई पुराना दोस्त आपको आइना दिखा रहा हो और जब सवाल सीधा दिल से हो - तो जवाब कहीं दूर नहीं जाते.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुनिया से एक चीज हटानी हो तो क्या हटाएंगे तनाव या मोबाइल? जानें श्री श्री का जवाब

Rapid Fire With Sri Sri Ravi Shankar: कभी-कभी ज़िंदगी खुद एक सवाल बन जाती है. जवाब ढूंढ़ने के लिए हम किताबें पलटते हैं, लोगों से पूछते हैं, लेकिन असली संतुलन तब मिलता है जब सही इंसान से सही सवाल किए जाएं. इस बार हमारे साथ हैं गुरुदेव - श्री श्री रवि शंकर. वही गुरुदेव जो कुछ बोलें तो शब्द नहीं, अनुभव बन जाते हैं. तो चलिए, बिना भूमिका के शुरू करते हैं - एक दिलचस्प, फुर्तीला, मगर गहराई से भरा संवाद: और जानते हैं उनके इस पर दिए गहरे जवाब.

रेपिड फायर श्री श्री रवि शंकर के साथ (Rapid Fire With Sri Sri Ravi Shankar)

सवाल: मरने के बाद क्या होता है, गुरुदेव?

गुरुदेव: पहले ये समझो कि जब तक ज़िंदा हो, तब तक कैसे जिया जाए. जब सजग होकर जीते हो, तभी पता चलता है मरने के बाद क्या होगा.

सवाल: सुबह की शुरुआत कैसे होती है?

गुरुदेव: उठने के बाद सबसे पहले ध्यान करता हूं.

सवाल: वो चीज़ जो सबसे ज़्यादा खुशी देती है?

गुरुदेव: कोई चीज़ नहीं - मैं ही खुशी हूं. बाहर से कुछ नहीं आता.

सवाल: कोई किताब जो ज़रूर पढ़नी चाहिए?

गुरुदेव: "ज़िंदगी" - यही सबसे बड़ी किताब है.

सवाल: सबसे बड़ा भ्रम क्या है?

गुरुदेव: "मैं कर रहा हूँ." असल में तुम सिर्फ माध्यम हो.

सवाल: सच्चा प्यार क्या होता है?

गुरुदेव: जहां उम्मीद न हो - बस अपनापन हो. वही असली प्यार है.

ये भी पढ़ें: किचन में रखी ये चीजें हो सकती हैं धीमा जहर, लगा सकती हैं कैंसर का रोग, 3 नंबर वाली आप रोज करते होंगे इस्तेमाल

सवाल: शादी करनी चाहिए या नहीं?

गुरुदेव: खुद को पहचानो. अगर मन स्थिर है, तो अकेले रहो. अगर मन जुड़ाव चाहता है, तो रिश्ता बनाओ.

सवाल: खाली समय में आप क्या करते हैं?

गुरुदेव: समय कभी खाली नहीं होता और अगर लगता भी है, तो उसे सिर्फ बिताओ मत - जीओ.

सवाल: आपका फेवरेट खेल?

गुरुदेव: लोगों को देखना. उनका स्वभाव, उनका रंगमंच - यही असली खेल है.

सवाल: और फेवरेट खिलाड़ी?

गुरुदेव: मुस्कराते हैं और कहते हैं मैं खुद.

सवाल: रंगों में क्या पसंद है?

गुरुदेव: जब कुछ पसंद न हो, तब ही तुम आज़ाद हो. पसंद सीमाएं बनाती हैं.

सवाल: तनाव हो तो पहला कदम?

गुरुदेव: पहले मानो कि तनाव है. फिर उसे हटाने के लिए प्रयत्न करें.

सवाल: अगर दुनया से एक चीज़ मिटानी हो - तनाव या मोबाइल?

गुरुदेव: मोबाइल.
मैं भी मोबाइल इस्तेमाल करता हूं! (मुस्कराते हैं)

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)