क्या खतरनाक है पीरियड का फ्लो कम होना? जानें कब बरतनी चाहिए सावधानी

Period Flow: गर्भाशय में थोड़ी सी गड़बड़ी भी किसी भी महिला को बहुत बीमार कर सकती है. इससे थायराइड, शुगर, पीसीओडी, थकावट, बाल झड़ने से लेकर अनगिनत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन आज की जीवनशैली में महिलाएं कम पीरियड फ्लो की समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन क्या कम पीरियड फ्लो नुकसानदेह है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Periods: पीरियड्स फ्लो कम होना परेशानी वाली बात है?

Period Flow: गर्भाशय महिलाओं के शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है, जो उनके शरीर के पूरे स्वास्थ्य से जुड़ा है. गर्भाशय में थोड़ी सी गड़बड़ी भी किसी भी महिला को बहुत बीमार कर सकती है. इससे थायराइड, शुगर, पीसीओडी, थकावट, बाल झड़ने से लेकर अनगिनत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन आज की जीवनशैली में महिलाएं कम पीरियड फ्लो की समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन क्या कम पीरियड फ्लो नुकसानदेह है?

पीरियड का फ्लो गर्भाशय की अंदरूनी परत की मोटाई पर निर्भर करता है, जिसे एंडोमेट्रियम लेयर कहा जाता है. ये परत महिला के गर्भाशय में हर महीने बनती है और गर्भधारण के लिए आवरण को तैयार करती है. गर्भ में बच्चे की अनुपस्थिति में लेयर टूटकर निकलने लगती है और इस सर्कल को ही मासिक धर्म कहा जाता है. इसी के साथ ध्यान रखने वाली बात ये है कि किसी भी महिला के पीरियड कम होंगे या ज्यादा, ये एंडोमेट्रियम लेयर पर निर्भर करता है. अगर लेयर ठीक से विकसित नहीं होती है, तो पीरियड का फ्लो कम रहता है, जबकि इसके उलट मोटाई ज्यादा होती है, तो हैवी फ्लो रहता है लेकिन हर बार कम फ्लो होना बीमारी नहीं होता.

अगर महिला को हार्मोनल असंतुलन या पीसीओडी नहीं है, वजन तेजी से कम नहीं हो रहा है, शारीरिक गतिविधि ज्यादा नहीं है और गर्भाशय में किसी तरह की सर्जरी या संक्रमण नहीं है, तो कम फ्लो भी सामान्य बात है. चिकित्सकों को मानें तो 21 से लेकर 35 दिन का सर्कल सामान्य होता है और 2 से लेकर 5 दिन का रक्तस्राव सामान्य है. अगर किसी भी महिला को 1 दिन बाद ही रक्तस्राव कम हो जाता है, तो ये खतरे की घंटी है कि जांच करा लेनी चाहिए. वहीं 7 दिन से अधिक का स्राव भी शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Dadi Nani Ke Nuskhe: पीरियड के दर्द से राहत दिलाने में मदद करेंगे दादी-नानी के नुस्खे

इसके साथ ही अगर पीरियड अनियमित है, पेट दर्द ज्यादा हो रहा है, गर्भधारण में परेशानी हो रही है, और बार-बार पीरियड मिस हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. अपने मासिक चक्र को आहार से संतुलित किया जा सकता है. आहार में प्रोटीन और आयरन से युक्त चीजों का सेवन करें. खूब सारा पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें. रोजाना हल्का व्यायाम भी करें, जिससे गर्भाशय में रक्त का संचार तेजी से होता है, और नींद भी पूरी लें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
'Big Boss 13' फेम Himanshi Khurana को मिली धमकी, विदेश में बैठे इस गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़