Nipah Virus: कोरोना वायरल का लोगों में अभी खौफ खतम ही नहीं हुआ था कि, निपाह वायरस ने एक बार फिर से लोगों में डर बैठाना शुरू कर दिया है. हाल ही में देश में निपाह वायरस से मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि निपाह वायरस के संक्रमण से पश्चिम बंगाल में एक 25 साल की महिला नर्स की मौत हो गई है. बीते कुछ समय से ये निपाह वायरस की वजह से मौत का यह पहला मामला है. तो चलिए जानते हैं आखिर यह वायरस है क्या और इससे कैसे करें बचाव.
क्या है निपाह वायरस- What Is Nipah Virus:
सबसे पहले तो आप ये जान लें कि निपाह वायरस होता क्या है. यह 'हेनिपावायरस' (henipaviruses) की कैटेगरी में आता है (जैसे हेंड्रा वायरस). यह एक Zoonotic Virus है, जिसका मतलब है कि यह जानवरों से इंसानों में फैलता है.
निपाह वायरस से लक्षण- (Symptoms of Nipah virus)
- तेज बुखार
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- गले में खराश
- उल्टी
- सांस लेने में कठिनाई
- निमोनिया
- चक्कर आना
- बेहोशी
निपाह वायरस से बचाव कैसे करें- (How to prevent Nipah virus)
1. हैंड वॉश-
अपने हाथों को साबुन या हैंड वॉश से बार-बार धोएं. ताकि आपके हाथों के संक्रमण खाने पीने में न जा पाएं.
2. मास्क पहनें-
इस वायरस से बचने के लिए आप मास्क पहनें. मास्क पहनने से आप कई तरह के संक्रमण से खुद को बचा सकते हैं.
3. दूरी बनाएं-
इस संक्रमण से बचने के लिए आपको बीमार जानवरों जैसे सूअर, बकरियों, भेड़ों और घोड़ों आदि के संपर्क में आने से बचना है.
4. हेल्दी फूड-
इस समय खुद को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने के लिए फ्रेश फल खाएं, रखे हुए या कटे हुए फल और सब्जियों को खाने से बचें.
5. डॉक्टर से संपर्क-
अगर आपको किसी भी तरह के ऐसे लक्षण नजर आते हैं, तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. खुद डॉक्टर बनने से बचें. क्योंकि समय रहते इसकी पहचान से बचाव संभव है.
ये भी पढ़ें- निपाह संक्रमित महिला नर्स की मौत, क्या है निपाह वायरस, क्यों है इतना जानलेवा, जानें सबकुछ
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














