मौसम बदलते ही बच्चों को क्यों पड़ जाती है बीमारियों की मार? जानिए आसान घरेलू सुरक्षा उपाय

Why do children fall sick as the weather changes: मौसम जब करवट बदलता है, तो सबसे पहले असर बच्चों की सेहत पर दिखाई देता है. इस समय बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और गले की परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना सबसे जरूरी होता है, जिससे बीमारियों से बचा जा सके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Why do children fall sick as the weather changes

Why do children fall sick as the weather changes: मौसम जब करवट बदलता है, तो सबसे पहले असर बच्चों की सेहत पर दिखाई देता है. सुबह ठंडी हवा, दोपहर में हल्की गर्मी और शाम को फिर ठंडक- यह बदलाव बच्चों के नाजुक शरीर को जल्दी थका देता है. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि इस समय बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) थोड़ी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम (Cold), बुखार (Fever), खांसी (Cough) और गले की परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में रोजमर्रा की आदतों (Habits) पर ध्यान देना सबसे जरूरी होता है. आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार, शरीर का संतुलन बिगड़ने पर बीमारियां शुरू होती हैं, जबकि विज्ञान (Science) की मानें तो, कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से वायरस (Virus) और बैक्टीरिया (Bacteria) आसानी से शरीर पर पकड़ बना लेते हैं. अगर बच्चों की अंदरूनी ताकत मजबूत रहे, तो वे बीमारी से दूर बने रहते हैं.

बच्चों के खान-पान पर दें खास ध्यान

सबसे पहले बच्चों के खान-पान का ध्यान रखें. बच्चों को हल्का, ताजा और पोषण से भरपूर खाना देना चाहिए. हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, चावल, रोटी और दूध बच्चों के शरीर को ताकत देते हैं. विज्ञान भी मानता है कि विटामिन, मिनरल और प्रोटीन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. ज्यादा तला-भुना और बाहर का खाना बच्चों के पेट को कमजोर करता है, जिससे बीमारी जल्दी पकड़ लेती है. गुनगुना पानी या हल्का सूप देने से शरीर अंदर से गर्म रहता है.

साफ-सफाई की आदत से बनाएं बीमारियों से बचने की दीवार

साफ-सफाई की आदत भी बच्चों को बीमारियों से बचाती है. ज्यादातर कीटाणु हाथों के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं. बच्चों को समझाएं कि खाना खाने से पहले, बाहर खेलकर आने के बाद और बाथरूम के बाद हाथ धोना क्यों जरूरी है. साफ हाथ बच्चों को कई संक्रमणों से बचा सकते हैं और यह आदत उन्हें जीवन भर स्वस्थ रखने में मदद करती है.

शरीर में पानी की कमी न होने दें

शरीर में पानी की कमी भी बच्चों को कमजोर बनाती है. शरीर को अंदर से साफ रखने के लिए तरल पदार्थ जरूरी हैं. बच्चों को दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पिलाते रहें. नारियल पानी, छाछ या घर का बना फलों का रस शरीर को ठंडा-संतुलित रखता है और विषैले तत्वों को बाहर निकालता है.

Yeh Bhi Padhein: वात बढ़ने से भी हो सकता है आंखों के ऊपर और बीच में दर्द, आयुर्वेद में बताए गए हैं फायदेमंद उपाय

अच्छी नींद है सेहत के लिए जरूरी 

अच्छी नींद बच्चों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, नींद के दौरान शरीर खुद को ठीक करता है. अगर बच्चे पूरी नींद लेते हैं, तो उनका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है. रोजाना तय समय पर सोना और जागना बच्चों की आदत बन जाए, तो उनका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं.

Advertisement

Watch Video: बच्चों में कैसे पहचानें अस्थमा के लक्षण? डॉक्टर ने बताए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारतीय धुरंधरों का जोरदार वार, Colombo में PAK तार-तार