Holi 2026 Eye Care And Protection Tips: होली खेलने के बाद आंखों में जलन हो जाए तो क्या करें? तुरंत राहत कैसे पाएं?

Holi Eye Care And Protection Tips: होली के दिन रंगों की मस्ती तो खूब होती है, लेकिन कई बार यही रंग आंखों के लिए परेशानी बन जाते हैं. खेलते समय अचानक किसी के हाथ से रंग या गुलाल सीधे आंखों में चला जाता है. इसके बाद जलन, लालिमा और पानी आने की समस्या शुरू हो जाती है. नीचे बताए गए उपायों को अपनाकर आप होली पर अपनी आंखों का ख्याल ठीक तरह से रख पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Holi Eye Care And Protection Tips
unsplash

Holi Eye Care And Protection Tips: होली के दिन रंगों की मस्ती तो खूब होती है, लेकिन कई बार यही रंग आंखों के लिए परेशानी बन जाते हैं. होली खेलते समय अचानक किसी के हाथ से रंग या गुलाल (Gulal) सीधे आंखों में चला जाता है. इसके बाद जलन (Irritation), लालिमा (Redness) और पानी आने की समस्या शुरू हो जाती है. कई लोग घबरा जाते हैं और गलत तरीके से आंखें मलने लगते हैं, जिससे समस्या और बढ़ सकती है. इसलिए जरूरी है सही जानकारी का होना और तुरंत सही कदम उठाना. नीचे बताए गए उपायों को अपनाकर आप होली पर अपनी आंखों का ख्याल ठीक तरह से रख पाएंगे.

आंखों में रंग चला जाए तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?

आंखों को बिल्कुल न मलें

सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि आंखों को बिल्कुल न मलें. जब रंग आंख में चला जाए तो साफ और ठंडे पानी से आंखों को धीरे-धीरे धोएं. पानी का तेज प्रेशर न रखें, बल्कि हल्के बहाव से आंख साफ करें. इससे रंग के कण बाहर निकलने में मदद मिलती है.

आंखों पर ठंडे पानी की पट्टी रखें

अगर जलन ज्यादा हो रही है तो आंखों पर ठंडे पानी की पट्टी रख सकते हैं. साफ कपड़ा ठंडे पानी में भिगोकर हल्के से बंद आंखों पर रखें. इससे जलन और सूजन में आराम मिलता है. ध्यान रखें कि किसी भी तरह का केमिकल या साबुन आंखों में न डालें.

तुरंत आई ड्राप मत डालें 

कई लोग गुलाब जल या आई ड्रॉप तुरंत डाल देते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ भी इस्तेमाल करना ठीक नहीं है. अगर जलन लंबे समय तक बनी रहे, आंख लाल हो जाए या धुंधला दिखने लगे तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ (Eye Specialist) से संपर्क करें. बच्चों के मामले में खास सावधानी रखें.

यह भी देखें: Holi Recipe 2026: मेहमानों को करें इम्प्रेस, इस होली पर बनाएं देसी नानखटाई

आंखों पर धूप का चश्मा लगाकर होली खेलें 

होली खेलने से पहले भी बचाव जरूरी है. आंखों पर धूप का चश्मा लगाकर रंग खेलें. इससे सीधे रंग आंख में जाने का खतरा कम हो जाता है. बच्चों को समझाएं कि किसी के चेहरे पर जोर से रंग न फेंकें.

अगर कांटेक्ट लेंस (Contact Lenses) पहनते हैं तो होली खेलते समय उन्हें बिलकुल उतार दें, नहीं तो आंखों को नुकसान पहुंच सकता है.

Advertisement

होली खुशियों का त्योहार है, लेकिन सेहत सबसे जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है. अगर समस्या गंभीर लगे तो घरेलू उपायों पर भरोसा करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना ही बेहतर है. 

Watch Video: एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ऐसे मारे गए थे Khamenei, US Media का बड़ा दावा | BREAKING NEWS