Stale Dough Side Effects: भारतीय घरों में रोटी हमारे मील का अहम हिस्सा है. लेकिन आज की भादौड़ भरी जिंदगी और समय की कमी के चलते हम एक बार में ज्यादा आटा गूंथ लेते हैं और उसे फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं. कई बार रात का बचा हुआ आटा सुबह इस्तेमाल कर लिया जाता है. क्या आप भी ऐसा ही करते हैं. अगर हां तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. तो चलिए जानते फ्रिज में रखें आटे यानि बासी आटे से बनी रोटियों का सेवन सेहत पर क्या असर डालता है.
फ्रिज में रखें आटे की रोटी खाने से सेहत पर क्या पड़ता है असर?
- बासी आटे की रोटियां दिखने में शायद ठीक लगें, लेकिन पेट के अंदर जाकर ये कई मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं.
- पेट में गैस- बासी आटे की रोटी पचने में भारी होती है. इसे खाने से पेट फूलने, गैस बनने और भारीपन की समस्या आम है.
- कब्ज- ताजा आटे के फाइबर और पोषक तत्व शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, जबकि बासी आटे के पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं, जिससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है
- फूड पॉइजनिंग- अगर आटा काफी पुराना है, तो यह फूड पॉइजनिंग का कारण भी बन सकता है, जिससे उल्टी या दस्त की शिकायत हो सकती है.
क्या कहते हैं आयुर्वेद और विज्ञान?
आयुर्वेद में स्पष्ट कहा गया है कि भोजन हमेशा ताजा और गर्म ही करना चाहिए. गूंथा हुआ आटा 'जीवित' माना जाता है, लेकिन इसे रखने से इसमें 'तामसिक' गुण आ जाते हैं. वहीं, विज्ञान के नजरिए से देखें तो आटे को गीला छोड़ने पर उसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स टूटने लगते हैं, जिससे उसका पोषण कम हो जाता है.
फ्रिज में आटा रखने से पहले इन बातों का रखें ध्यान-
- एयरटाइट कंटेनर- आटे को हमेशा ढक्कन वाले डिब्बे में रखें ताकि बाहरी हवा और बैक्टीरिया न लगें.
- तेल या घी- आटे के ऊपर हल्का सा तेल या घी लगा दें, इससे वह सूखेगा नहीं और पपड़ी नहीं जमेगी.
- 8-10 घंटे- कोशिश करें कि आटा एक ही समय के अंतराल में खत्म हो जाए. इसे ज्यादा खींचना बीमारी को दावत दे सकता है.
आटे में कब पनपने लगते हैं बैक्टीरिया?
एक्सपर्ट की माने तो जैसे ही हम आटे में पानी मिलाते हैं, उसमें रासायनिक बदलाव (Chemical changes) शुरू हो जाते हैं. अगर आप आटे को गूंथकर किचन के स्लैब पर या फ्रिज में घंटों छोड़ देते हैं, तो उसमें फर्मेंटेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. सीधे शब्दों में कहें तो, हवा में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस आटे को अपना घर बना लेते हैं. फ्रिज भले ही उसे ठंडा रखे, लेकिन वह इन बैक्टीरिया को पूरी तरह से रोक नहीं सकता. कई बार आपने देखा होगा कि फ्रिज में रखे आटे का रंग हल्का काला या मटमैला हो जाता है और उसमें से एक अजीब सी महक आने लगती है. यह इस बात का संकेत है कि आटा अब ताज़ा नहीं रहा.
ये भी पढ़ें- बार-बार ORS पीना सही है या नुकसानदायक? जानें कब जरूरत और कब नहीं
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














