लगातार बजट पढ़ रही वित्तमंत्री सीतारमण को बीच-बीच में क्यों आई खांसी, जानिए लगातार बोलने पर खांसी क्यों आती है?

Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानि आज को 9वीं बार यूनियन बजट पेश कर रही है. लगातार बोलने पर वित्तमंत्री सीतारमण को बीच-बीच में क्यों आई खांसी, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Budget 2026: वित्तमंत्री सीतारमण ने पेश किया वजट.

Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानि आज को 9वीं बार यूनियन बजट पेश कर रही है. भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है. संसद में बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हेल्थ सेक्टर से लेकर ट्रेवल सेक्टर पर करोड़ों रुपये निवेश किए हैं. लगातार बोलने पर वित्तमंत्री को बीच-बीच में खांसी आई. क्या आप जानते हैं कि आखिर लगातार बोलने पर खांसी क्यों आती है. अगर नहीं तो इस आर्किटल को जरूर पढ़ें.

लगातार बोलने पर खांसी आने के कारण- (Causes of coughing while talking continuously)

1. गले में सूखापन- 

लगातार बोलने से मुंह और गला सूख जाता है, जिससे खुजली और जलन होती है, जो खांसी का कारण बन सकती है.

2. वोकल कॉर्ड्स- 

बहुत देर तक या बहुत जोर से बोलने से वोकल कॉर्ड्स (Vocal Cords) पर दबाव पड़ता है, जिससे हल्की सूजन या जलन हो सकती है. शरीर इस जलन को दूर करने के लिए खांसी की प्रतिक्रिया करता है.

3. बलगम-

लगातार बोलते समय, श्वास नली में मौजूद बलगम हिलता है. यदि यह बलगम गले के संवेदनशील हिस्से को छूता है, तो खांसी आ सकती है. 

4. एसिड रिफ्लक्स- 

यदि किसी व्यक्ति को गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) या एसिडिटी की समस्या है, तो बोलते समय पेट का एसिड गले में आ सकता है, जिससे जलन और खांसी होती है.

खांसी आने से बचने के उपाय- (Tips to avoid coughing)

1. हाइड्रेटेड रहें-

अगर आपको ज्यादा देर तक बोलना है, तो  अपने गले को नम रखने के लिए बीच-बीच में पानी पीते हैं. 

2. गले को आराम दें- 

लगातार बोलने से बचें. कुछ सेकंड के लिए चुप रहे हैं. या जब संभव हो, अपने गले को आराम दें और कुछ देर चुप रहें. यदि आपको लंबे समय तक बोलना है, तो नियमित रूप से छोटे ब्रेक लें.

Advertisement

3. आवाज का सही उपयोग- 

लगातार बोलना है, तो अपनी आवाज पर बहुत अधिक दबाव न डालें. उचित पिच और वॉल्यूम पर बोलें.

ये भी पढ़ें- Budget 2026: भारत बनेगा ग्लोबल बायो-फार्मा हब, लॉन्गेविटी और बायोफार्मा शक्ति पर बड़ा ऐलान, जानें क्या है ये और इसके मायने

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Nirmala Sitharaman के Budget Speech में Tax Payers के लिए बड़ा Update, 1 April से होगा ये बदलाव