Heart Failure Warning Signs: क्यों होता है Heart Failure? जानिए इसका पता लगाने के लिए 5 सेकंड का लेग टेस्ट क्या है?

Routine Heart Checkup: अब आप एक सरल स्क्रीनिंग मेथड से अपने हार्ट की हेल्थ का पता लगा सकते हैं. 5 सेकंड का लेग टेस्ट इन दिनों ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है. ऐसा माना जाता है कि टेस्ट से कि इससे शरीर में तरल पदार्थ के  जमाव का पता लगाया जा सकता है, 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Which test is best to detect heart problems?

Routine Heart Checkup: हार्ट फेलियर यानी दिल की धड़कन रुकना कोई अचानक होने वाली, जान लेनी वाली स्थिति नहीं है, यह धीरे-धीरे बढ़ता है और इसके शुरुआती लक्षण हैं उम्र का बढ़ना, हर समय थकान, सांस का छोटा पड़ना या हार्ट रेट का बढ़ना, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अब आप एक सरल स्क्रीनिंग मेथड से अपने हार्ट की हेल्थ का पता लगा सकते हैं. 5 सेकंड का लेग टेस्ट इन दिनों ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है. ऐसा माना जाता है कि टेस्ट से कि इससे शरीर में तरल पदार्थ के  जमाव का पता लगाया जा सकता है. 

हार्ट फेलियर क्या होता है

हार्ट फेलियर का मतलब यह नहीं है कि हृदय ने धड़कना या काम करना बंद कर दिया है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक इसका मतलब है कि हृदय की संरचना और कार्यप्रणाली में समस्या आ गई है, जिसकी वजह से वो शरीर में खून को उतनी प्रभावी ढंग से पंप नहीं कर पा रहा है.

5 सेकंड लेग टेस्ट क्या है?

ये एक छोटा सा सेल्फ-चेक है जो लोअर बॉडी में फ्लूइड रिटेंशन का पता लगाने के लिए किया जाता है.

कैसे करना है टेस्ट?

  • आराम से बैठ जाएं या लेट जाएं
  • एक पैर को ऊपर उठाकर हृदय के स्तर से थोड़ा ज्यादा ऊपर उठाएं
  • पैर को 5 सेकंड तक ऐसे ही रखें
  • फिर पैर को नीचे रखकर देखें कि आपके पैर या टखने में सूजन जल्द लौट आती है या नहीं.
  • अगर पैर नीचे लाते ही तुरंत सूजन वापिस आ जाए, तो ये फ्लूइड रिटेंशन का संकेत हो सकता है. हेल्दी सर्कुलेशन में सूजन जल्दी सेटल हो जाती है और टूरेंट वापस नहीं आती. 

यह टेस्ट आपको क्या बता सकता है और क्या नहीं?

पैर में सूजन और भी कारण से हो सकता है, जैसे

  • नसें फूलना
  • किडनी की बीमारी
  • लिवर से जुड़ी समस्याएं
  • कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट

किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए?

अगर लेग टेस्ट के साथ-साथ ये लक्षण भी दिखें, तो डॉक्टर से जरूर मिलें,

  • सांस छोटी पड़ना, खासकर लेटने पर 
  • थकान
  • तेजी से वजन बढ़ना 
  • रात में खांसी/घड़घड़ाहट
  • पेट में भारीपन

इसे भी पढ़ें: World Cancer Day: कैंसर से डरे नहीं, मजबूती से किया सामना, इन सेलेब्स ने दिखाया कैसे जीती जाती है जिंदगी की सबसे बड़ी जंग

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
India US Trade Deal | भारत की 5 बड़ी डील से विपक्ष परेशान! Sucherita Kukreti के LIVE शो में ड्रामा