राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण यानी NPPA ने 30 नई दवाओं और फॉर्मूलेशन की अधिकतम खुदरा कीमतें तय की. NPPA इसको लेकर आदेश जारी किया है. इसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दर्द, एलर्जी, संक्रमण और महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी दवाएं शामिल हैं. यह फैसला ड्रग्स (प्राइसस कंट्रोल ) आर्डर , 2013 के तहत लिया गया है, ताकि मरीजों को जरूरी दवाएं तय कीमत पर मिल सकें.
बता दें कि दवाओं की तय की गई कीमतों में GST शामिल नहीं है. कंपनियां दवाओं पर केवल वही GST जोड़ सकेंगी जो वास्तव में सरकार को देना होगा. लिस्ट में कई कॉम्बिनेशन दवाएं शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोगों में होता है.
दवाओं के कीमतों की लिस्ट
| दवा का नाम | मात्रा | नई कीमत |
| Alginate Raft -Forming Oral Suspension | 1 ml | 0.90 |
| Sodium Alginate, Sodium Bicarbonate & Calcium Carbonate Oral Liquid | 1 ml | 0.95 |
| Atorvastatin and Fenofibrate Tablets | 1 Tablet | 18.46 |
| Bilastine & Montelukast Tablets | 1 Tablet | 21.22 |
| Bisoprolol Fumarate and Amlodipine Tablets | 1 Tablet | 9.40 |
| Bisoprolol Fumarate and Amlodipine Tablets | 1 Tablet | 7.31 |
| Calcium, Vitamin D3, Methylcobalamin, L-Methylfolate Calcium & Pyridoxal-5 Phosphate Tablets | 1 Tablet | 19.78 |
| Cefpodoxime and Potassium Clavulanate Oral Suspension | 1 ml | 3.65 |
| Cefpodoxime and Potassium Clavulanate Oral Suspension | 1 ml | 5.74 |
| Vitamin D3 Oral Solution | 1 ml | 14.91 |
| Cholecalciferol Oral Solution | 1 ml | 15.88 |
| Cilnidipine and Telmisartan Tablets | 1 Tablet | 14.95 |
| Cilnidipine, Telmisartan & Metoprolol Succinate (ER) Tablets | 1 Tablet | 11.83 |
| Cilnidipine, Telmisartan & Metoprolol Succinate (ER) Tablets | 1 Tablet | 14.80 |
| Diclofenac Diethylamine, Linseed Oil, Methyl Salicylate, Capsaicin & Menthol Gel | 1 gm | 3.31 |
| Diclofenac Potassium, Paracetamol & Serratiopeptidase Tablets | 1 Tablet | 10.07 |
| Dicyclomine Hydrochloride & Diclofenac Sodium Injection | 1 ml | 10.05 |
| Dicyclomine Hydrochloride & Diclofenac Sodium Injection | 1 ml | 30.58 |
| Empagliflozin, Sitagliptin and Metformin Hydrochloride Extended Release Tablets | 1 Table | 14.88 |
| Myo-Inositol, D-Chiro Inositol and Vitamin D3 Powder | 1 gm | 9.52 |
| Norethisterone Acetate Controlled Release Tablets | 1 Tablet | 20.11 |
| Norethisterone Acetate Controlled Release Tablets | 1 Tablet | 18.40 |
| Paracetamol, Phenylephrine Hydrochloride and Chlorpheniramine Maleate Tablets | 1 Tablet | 5.15 |
| Sitagliptin, Glimepiride and Metformin Hydrochloride Tablets | 1 Tablet | 11.91 |
| Sitagliptin, Glimepiride and Metformin Hydrochloride Tablets | 1 Tablet | 10.39 |
| Teneligliptin and Dapagliflozin Tablets | 1 Tablet | 10.17 |
| Trypsin-Chymotrypsin With Paracetamol and Aceclofenac Tablets | 1 Tablet | 13.02 |
| Vildagliptin and Metformin Hydrochloride Tablets | 1 Tablet | 9.79 |
| Tacrolimus Prolonged Release Capsules | 1 Capsule | 127.00 |
- Atorvastatin + Fenofibrate टैबलेट की कीमत 18.46 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई. इस दवा का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में किया जाता है.
- Bilastine + Montelukast टैबलेट की कीमत 21.22 रुपये प्रति टैबलेट तय हुई. यह एलर्जी की दवा है.
- Cilnidipine + Telmisartan टैबलेट की कीमत 12.98 से 14.95 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई. इसका उपयोग हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में होता है.
- Empagliflozin + Sitagliptin + Metformin टैबलेट की कीमत 14.88 रुपये प्रति टैबलेट तय हुई. ये डायबिटीज मरीजों के लिए महत्वपूर्ण दवा है.
- Sitagliptin + Glimepiride + Metformin टैबलेट की कीमत 10.39 से 11.91 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई.
- Teneligliptin + Dapagliflozin टैबलेट की कीमत 10.17 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई. यह भी डायबिटीज की दवा है.
- Tacrolimus Prolonged Release Capsule की कीमत 127 रुपये प्रति कैप्सूल तय हुई. यह अंग प्रत्यारोपण के बाद मरीजों में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण दवा है
- बच्चों में संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाले Cefpodoxime + Potassium Clavulanate ओरल सस्पेंशन की कीमत 5.74 रुपये तय की गई है.
- Vitamin D3 Oral सलूशन 14.91 रूपये और Cholecalciferol Oral Solution की कीमतें 15.88 रुपये रखी गई है.
NPPA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब दवा निर्माता कंपनियों को नई कीमतों के अनुसार प्राइस लिस्ट जारी करनी होगी. दुकानदारों और वितरकों को दवाओं की नई कीमत लिस्ट सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करनी होगी और यदि कोई कंपनी तय कीमत से ज्यादा वसूली करती है, तो उससे ब्याज सहित अतिरिक्त राशि वापस ली जा सकती है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम दवाओं की कीमत नियंत्रित करने और मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
ये भी पढ़ें: Food Poisoning का खतरा बढ़ा! बैक्टीरिया पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, रिसर्च में खुलासा
ये भी पढ़ें: क्या वेट-लॉस ड्रग्स बचाएगी कैंसर मरीजों की जान? नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा











