आत्महत्या, मर्डर या एकतरफा प्यार... सिमरन और सुनील की मौत पुलिस के लिए कैसे बनी पहेली?

सिरसा में मंगलवार को आर्केस्ट्रा डांसर सिमरन और सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि सुनील, सिमरन से प्यार करता था. वह उससे परेशान भी थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सिरसा में आर्केस्ट्रा डांसर सिमरन और सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, मामले की जांच जारी है
  • सिमरन तीन महीने से सिरसा में रह रही थी और सुनील उससे प्रेम करता था, लेकिन दोनों के बीच तनाव था
  • सिमरन के परिवार के अनुसार वह तीन साल से पति से अलग रह रही थी और उसका 11 साल का बेटा सिरसा में पढ़ाई कर रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिरसा:

हरियाणा के सिरसा में आर्केस्ट्रा डांसर सिमरन और सुनील की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि सिमरन तीन महीने से सिरसा में रह रही थी. सुनील उससे प्यार करता था. लेकिन पिछले कुछ दिन से सिमरन किसी और युवक से बातचीत कर रही थी. इस कारण सुनील उसे परेशान भी कर रहा था. सिमरन ने अपनी मौसी से इसकी शिकायत भी की थी. सिमरन के परिवार वालों का कहना है कि तीन दिन पहले सुनील को समझाने के लिए उसके भाई ने उसे फोन भी किया था. बताया जा रहा है कि सुनील का भाई पुलिस में है. पुलिस ने जांच के लिए दोनों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और दोनों की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है.

3 साल से पति से अलग रह रही थी सिमरन

सिमरन की मौत के बाद उसकी मौसी उसके 11 साल के बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची. मौसी ने बिलखते हुए कहा कि तेरी मां हमेशा के लिए छोड़ गई. उन्होंने बताया कि सिमरन की करीब 13 साल पहले भिवानी के रहने वाले रवि से शादी हुई थी. पति के साथ अनबन के चलते वह और उसका 11 साल का बेटा तीन साल से अलग रह रहे थे. पहले सिमरन अपनी मौसे के साथ रतिया के पास लांबा गांव में रह रही थी. तीन महीने पहले ही वह सिरसा आई थी. सिरसा की निजी स्कूल में उसका बेटा पढ़ाई कर रहा है और वहीं हॉस्टल में रहता है.

कैसे हुई दोनों की मौत?

सिमरन और सुनील मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. सिमरन का शव बेड पर मिला था, जबकि सुनील फंदे से लटका था. बताया जा रहा है कि सिमरन और सुनील दोनों संपर्क में थे. इसी दौरान सिमरन किसी दूसरे युवक से भी संपर्क में थी. यह बात सुनील को पता लग गई. सुनील उससे मिलने के लिए उसके कमरे में मंगलवार को गया था. दोनों की आपस में कहासुनी हुई थी. आशंका है कि सुनील ने पहले सिमरन का मुंह तकिए से दबाकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद उसने फंदा लगा लिया. हालांकि पुलिस ने अभी हत्या या दोनों के एक साथ सुसाइड किए जाने की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है मामला अभी संदिग्ध है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या की पुष्टि हो पाएगी.

सिमरन के जानने वालों ने क्या बताया?

सिमरन के जानने वालों ने बताया कि वह सुनील को नहीं जानते थे. सिरसा में सिमरन अलग-अलग आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती थी. एक आर्केस्ट्रा ग्रुप के सदस्य बग्गा सिंह ने बताया कि सिमरन कई बार उनके साथ प्रोग्राम पर जाती थी तो कई बार दूसरे ग्रुप के प्रोग्राम में. मंगलवार को उन्होंने सिमरन को उसके कमरे में छोड़ दिया था. सुबह जब मामले की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन सुनील को उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था. आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक लड़की ने बताया कि वह भी सुनील को नहीं जानती.

खड़े हुए कई सवाल

सिमरन और सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद कई सवाल भी खड़े हो गए हैं. सबसे पहला सवाल तो यही है कि सिमरन अगर सुनील से परेशान थी तो रात को कमरे में उससे क्यों मिली? अगर सुनील ने तकिये से मुंह दबाकर हत्या की तो सिमरन विरोध क्यों नहीं कर पाई? एक सवाल यह भी है कि सिमरन के कमरे के ऊपर रहने वालीं दोनों युवतियों को सिमरन और सुनील के झगड़े की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी?

Featured Video Of The Day
Iran Man Suicide Video: Trump से आखिरी अपील, कहा हमारे देश पर Attack करो, Deal मत करना
Topics mentioned in this article