पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पूरे परिसर को कराया खाली, जांच जारी 

सूत्रों के अनुसार, पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को एक धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. जज ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरियाणा के पंचकूला में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई.
  • धमकी मिलने पर पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराकर डॉग स्क्वॉयड और सुरक्षा टीमों के साथ जांच शुरू की.
  • पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश हो रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हरियाणा के पंचकूला में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया. यह धमकी एक ई-मेल के जरिए दी गई थी. धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियात बरतते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया और मामले की जांच शुरू की. इस दौरान डॉग स्‍क्‍वॉयड और अन्‍य सुरक्षा टीमों ने इलाके की जांच की. हालांकि जांच में किसी तरह की संदिग्‍ध या विस्‍फोटक सामग्री नहीं मिली है. 

सूत्रों के अनुसार, पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को एक धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. जज ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. 

ये भी पढ़ें: राजधानी में हड़कंप: कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां ने की जांच

डॉग स्क्वॉयड और अन्य टीमें रही तैनात

पुलिस ने कोर्ट परिसर को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान डॉग स्क्वॉयड और अन्य सुरक्षा टीमें भी तैनात की गईं और पूरे इलाके की गहन जांच की गई. 

पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि धमकी भरा मेल मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर की पूरी तरह से जांच की गई है. हालांकि, अब तक जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. 

ये भी पढ़ें: सिर पर हेलमेट, छिपा रखा था बाइक नंबर... धनबाद BJP विधायक रागिनी सिंह के घर बम फेंकने के मामले में क्या कुछ पता चला?

Advertisement

ईमेल भेजने वाले की पहचाान की कोशिश तेज 

डीसीपी के मुताबिक, फिलहाल यह मामला केवल धमकी तक सीमित नजर आ रहा है, लेकिन सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई. मामले की जांच जारी है और मेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है. 
 

Featured Video Of The Day
ICC-PCB Controversy: PCB ने ICC के सामने रखी नई डिमांड, 2031 तक Hybrid Model बढ़ाने की मांग
Topics mentioned in this article