हरियाणा के पंचकूला में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई. धमकी मिलने पर पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराकर डॉग स्क्वॉयड और सुरक्षा टीमों के साथ जांच शुरू की. पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश हो रही है.