'हरियाणा विधानसभा टिकट के लिए दिए थे 7 करोड़' पूर्व महिला कांग्रेस नेता पति की शिकायत पर दिल्ली में केस दर्ज!

Delhi Police: पूर्व महिला कांग्रेस महासचिव सुचित्रा देवी के पति ने नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज केस में आरोप लगाया है कि हरियाणा के बावल विधानसभा सीट के टिकट के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और सहयोगियों को 7 करोड़ रुपए दिए थे. हरियाणा विधानसभा सीट के टिकट बेचने के मामले में दिल्ली पुलिस ने पति गौरव कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
CASE REGISTERED IN DELHI IN CASE OF MONEY FOR ASSMBLEY TICKET OF HARYANA

Money For Assmbly Seat: हरियाणा में पूर्व महिला कांग्रेस महासचिव सुचित्रा देवी के पति गौरव कुमार ने हरियाणा विधानसभा 2024 चुनाव में बावल विधानसभा सीट से टिकट के लिए कांग्रेस नेताओं को 7 करोड़ रुपए देने के दावा किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में दिल्ली के साउथ एवेन्यू थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर बावल विधानसभा सीट के टिकट के लिए 7 करोड़ लेने का आरोप लगा है. 

पूर्व महिला कांग्रेस महासचिव सुचित्रा देवी के पति ने नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज केस में आरोप लगाया है कि हरियाणा के बावल विधानसभा सीट के टिकट के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और सहयोगियों को 7 करोड़ रुपए दिए थे. हरियाणा विधानसभा सीट के टिकट बेचने के मामले में दिल्ली पुलिस ने पति गौरव कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें-रेप पीड़िता की शिकायत पर महाराष्ट्र में एक और ढोंगी बाबा गिरफ्तार, 'मैं महादेव, तू पार्वती' कहकर किया था शिकार

दिल्ली की नॉर्थ एवेन्यू थाने में कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज केस में कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पति गौरव कुमार द्वारा थाने दर्ज शिकायत में पार्टी के बड़े नेताओ पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया गया था. गौरव कुमार ने आरोप लगाया था कि इस लेन-देन में के.सी. वेणुगोपाल और कोडिकुन्निल सुरेश सहित कई बड़े चेहरों के नाम जुड़े हैं.

टिकट के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और सहयोगियों को दिए 7 करोड़ रुपए

गौरव का दावा है कि उन्होंने पत्नी को टिकट दिलाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और उनके सहयोगियों को लगभग 7 करोड़ रुपये दिए थे. उनका आरोप है कि न तो उन्हें टिकट मिला और न ही उनके पैसे वापस किए जा रहे. उन्होंने सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट और अन्य दस्तावेज दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सौंपे हैं. उन्होंने बताया कि, हमने इस मामले में कई सबूत दिए हैं, इसमें बैंक स्टेटमेंट से लेकर ऑडियो रिकॉर्डिंग शामिल है.

ये भी पढ़ें-एक अश्लील वीडियो ने डुबोया करियर, संस्पेशन के साथ मिला डिमोशन, हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल बने दीपक थापा

Advertisement

ये भी पढ़ें-मोनालिसा के आरोपों को मां ने बताया झूठ, पिता जयसिंह बोले- 'डायेक्टर सनोज मिश्रा उसे बेटी मानता है'

केसी वेणुगोपाल के एक आदमी द्वारा दो करोड़ रुपए का ऑफर देने का दावा

इससे पहले गौरव ने दावा किया था कि मामले को लेकर उन्हें केसी वेणुगोपाल के एक आदमी का फोन आया और दो करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया. उनसे कहा गया कि वो मेरे खिलाफ झूठे बयान प्रेस ब्रीफिंग में दे दें. लेकिन केसी वेणुगोपाल यह भूल गए कि हमारे भी कुछ रिश्ते होते हैं. पैसे देकर आप कोई भी साजिश नहीं रच सकते. अगर आप मेरे खिलाफ बयान देने के लिए दो करोड़ दे सकते हैं, तो मेरे वो पैसे वापस कर दीजिए.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को 37 सीटों से संतोष करना पड़ा

गौरतलब है साल 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में  भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था. भाजपा पहली पार्टी बन गई थी, जिसने लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने में सफल हुई थी. भाजपा 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में जीत के लिए जरूरी 46 सीटों से 2 सीट अतिरिक्त सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज हुई थी, जबकि कांग्रेस को 37 सीटो से संतोष करना पड़ा था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-VIDEO: ग्वालियर में ऑटो-स्कॉर्पियो में जबर्दस्त टक्कर, 5 पैसेंजर की ऑन द स्पॉट मौत, 3 की जगह Auto में सवार थे 9 लोग

Featured Video Of The Day
Lahore में Laskhar आतंकी Amir Hamza पर फायरिंग! हालत गंभीर | Pakistan | Hafiz Saeed | LeT