ग्राहक बनकर आई लड़की ने पलक झपकते iPhone किया गायब, डिब्बे में छोड़ गई खिलौना, CCTV में कैद लेडी चोर

Viral Video: हरियाणा के अंबाला में एक लड़की ने मोबाइल की दुकान से iPhone 17 Pro Max चुरा लिया. लड़की ने असली फोन की जगह नकली फोन रखकर दुकानदार को चकमा देकर आईफोन लेकर फुर्र हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
iphone 17 Max pro पर हाथ साफ करती हुई लड़की
NDTV

 iPhone 17 Pro Max Stealing Video: आजकल iPhone का क्रेज़ हर उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। क्योंकि यह फ़ोन सिर्फ बात करने का जरिया नहीं है बल्कि हर वर्ग के लोगों के लिए स्टेटस सिंबल बन गया है, इसे पाने के लिए लोग लाखों रुपये किश्तों में देने से भी नहीं हिचकिचाते और कई बार तो इसकी  दिवानगी इस हद तक देखी जाती है कि वे चोरी या कोई बड़ा जुर्म करने से भी नहीं कतराते. इसका एक हैरान करने वाला मामला अंबाला की एक मोबाइल शॉप में देखने को मिला है, यहां एक मोबाइल शॉप में ग्राहक बनकर आई एक युवती ने बड़ी ही चतुराई से दुकानदार की आंखों में धूल झोंकते हुए लाखों रुपये की कीमत का iPhone 17 Pro Max पार कर दिया. यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें युवती की 'हाथ की सफाई' देख हर कोई दंग है.

असली बैग में नकली डब्बे में

दुकान में लगे CCTV कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि हरियाणा के अंबाला में एक लोकल मोबाइल शॉप पर एक लड़की कस्टमर बनकर पहुंची. उसने  दुकानदार से लेटेस्ट iPhone 17 Pro Max दिखाने को कहा .जैसे ही दुकानदार ने उसे लड़की के हाथ में असली फोन थमाया, उसने मौका पाकर उसे अपने बैग में सरका दिया और उसकी जगह डिब्बे में पहले से लाया हुआ नकली डमी फोन रख दिया.

डिलीवरी के वक्त खुला राज

चोरी का पता तब चला जब वह फोन एक ग्राहक को डिलीवर किया जाना था. दुकानदार ने बताया कि वह फोन एक विशेष ऑर्डर पर मंगाया गया था. डिलीवरी के समय जब डिब्बा खोलकर अंतिम बार चेक किया गया, तो दुकानदार के होश उड़ गए। असली फोन की जगह उसमें खिलौना फोन रखा हुआ था.

CCTV फुटेज के आधार पर लड़की पहचान में जुटी पुलिस

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि  दुकानदार की शिकायत परकार्रवाई शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर लड़की की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जिसके मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें; 'तेरे बिना नहीं रह सकता, आ रहा हूं', पत्नी की मौत के चंद घंटे बाद पति ने दी जान; Insta पर लिखा आखिरी संदेश

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राज्यसभा के 7 सांसदों ने थामा 'कमल' Arvind Kejriwal | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article