शिमला में पढ़ने आया बांग्लादेशी छात्र किन्नर बन मांगने लगा पैसे, सीएम बोले- जांच कराएंगे

पुलिस को एक शिकायतपत्र मिली थी, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति जो स्वयं को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बांग्लादेशी मुस्लिम बताता है. आजकल शिमला में अलग सा रूप बनाकर घूम रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिमला में पढ़ने आया बांग्लादेशी छात्र किन्नर बन मांगने लगा पैसे

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किन्नर के भेष में घूम रहे एक युवक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. यह युवक मंदिरों के बाहर किन्नर के भेष में लोगों को आशीर्वाद देता नजर आता है, लेकिन इसकी पहचान पर हिन्दू रक्षा मंच ने सवाल खड़े किए हैं और मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. आरोप है कि संबंधित व्यक्ति मुस्लिम समुदाय का है और बांग्लादेशी से छात्र वीजा पर APG विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है, जो किन्नर बनकर मंदिरों में पैसे इकट्ठा कर रहा था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. 

जयराम ठाकुर की तीखी प्रतिक्रिया

मामले पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले सुरक्षा एजेंसियों का फेलियर है. इस तरह की घटनाएं हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हैं और यह सरकार की इंटेलीजेंस विफलता को भी दर्शाता है. उन्होंने जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं शिमला शहरी कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने भी मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी पूरी जांच करवाई जाएगी. यदि कोई छात्र वीजा पर रहकर इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सीएम बोले- जांच की जाएगी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मामले कहा कि मुझे जानकारी नहीं है, अगर ऐसा हुआ है तो जांच की जाएगी. बता दें कि पुलिस को एक शिकायतपत्र मिली थी, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति जो स्वयं को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बांग्लादेशी मुस्लिम बताता है. आजकल शिमला में अलग सा रूप बनाकर घूम रहा है. साथ में यह आरोप भी था कि यह व्यक्ति कालीबाड़ी मंदिर में भी गया था और शिमला लोअर बाजार और मिडल बाजार में साड़ी पहनकर लोगों से पैसे ऐंठने का कार्य कर रहा था. इस शिकायत की गहनता से जांच की गई और उक्त व्यक्ति की पहचान इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल पुत्र श्री मुहम्मद शरीफ अली, मूल निवासी राजशाही, बांग्लादेश, हाल निवासी, APG University शिमला, उम्र लगभग 30 वर्ष हुई. 

APG यूनिवर्सिटी में BJMC का है छात्र

जांच में पाया गया की व्यक्ति APG University में वर्ष 2024 से 2028 तक BJMC का छात्र है और अभी 4th Semester में पढ़ाई कर रहा है. पूछताछ पर उसने बताया कि वह किन्नर समुदाय से संबंध रखता है, काली माता की पूजा करता है और इसी कारण कालीबाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर व नवरात्रों के दौरान कई बार बाजार व मंदिरों में गया है. किसी व्यक्ति ने इसके खिलाफ पैसे ऐंठने की कोई शिकायत नहीं की है, परन्तु यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से कुछ दे देता है तो वह मना नहीं करता. जांच के दौरान इसके दस्तावेज पुराने व वर्तमान दोनों पासपोर्ट, स्टडी वीज़ा और आईडी कार्ड सही और वैध पाए गए. इसके अतिरिक्त APG University की फीस स्लिप और 10वीं-12वीं की मार्कशीट भी सही पाई गई.

Advertisement

यह भी पढे़ं- Shimla: मॉल रोड पर लड़कियों से अश्लील हरकत करने वाला 'बाबा' गिरफ्तार, राजस्थान का निकला आरोपी; देखें वायरल वीडियो का पूरा सच!

Featured Video Of The Day
Jewar Airport Inauguration के मौके पर CM Yogi: 'ये नए भारत की तस्‍वीर... नोएडा एयरपोर्ट की नई' | UP