सड़क पर चलना भी सुरक्षित नहीं? सूरत में रिवर्स लेते ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, CCTV में कैद हादसा

सूरत के अलथान भटार इलाके में रिवर्स लेते ट्रैक्टर ने सड़क पर चल रही महिला को कुचल दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. हादसे के बाद चालक फरार हो गया, महिला ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सूरत में रिवर्स लेते ट्रैक्टर ने महिला को कुचला

सूरत शहर के अलथान–भटार इलाके से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा और निर्माण स्थलों पर लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक निर्माणाधीन साइट पर रिवर्स लेते ट्रैक्टर ने सड़क से गुजर रही महिला को कुचल दिया. गनीमत रही कि महिला की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

देखें Video:

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना अलथान भटार इलाके की है, जहां एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि एक महिला सड़क पर चलते हुए मोबाइल फोन पर बात कर रही थी. इसी दौरान निर्माण साइट पर मौजूद ट्रैक्टर चालक बिना पीछे देखे ट्रैक्टर को रिवर्स करता है और महिला को जोरदार टक्कर मार देता है. टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर जाती है और ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ जाता है. कुछ पलों के लिए महिला पूरी तरह ट्रैक्टर के नीचे दब जाती है.

मौके से फरार हुआ चालक

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही ट्रैफिक कंट्रोल का कोई इंतजाम किया गया था.

Advertisement

महिला ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. महिला ने रोते हुए कहा कि अगर उसकी जान चली जाती तो उसके बच्चों और परिवार का क्या होता. उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए ट्रैक्टर चालक और जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है, जबकि ठेकेदार की ओर से जवाब देने में आनाकानी की जा रही है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump का पायलट Rescue का मास्टर प्लान! |Bharat Ki Baat Batata Hoon