सूरत में पूजा सामग्री के साथ नहर में बहा दिए 2 लाख, फिर जो हुआ वो किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं

सूरत के पुना रोड इलाके में एक परिवार ने अनजाने में पूजा सामग्री के साथ तिजोरी में रखे 2 लाख रुपये नहर में बहा दिए. फायर ब्रिगेड के जवानों ने जान जोखिम में डालकर नहर की गहराई से नोटों के चारों बंडल सही-सलामत ढूंढ निकाले.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सूरत के पुना रोड इलाके में पूजा की सामग्री के साथ गलती से दो लाख रुपये नहर में बहा दिए गए
  • लिम्बा परिवार ने पूजा के बाद सामग्री को नहर में प्रवाहित किया, जिससे नकदी भी पानी में चली गई
  • नकदी की कमी देख परिवार ने तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी और मदद मांगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

सूरत के पुना रोड इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक परिवार ने पूजा की सामग्री को नहर में प्रवाहित करते समय गलती से 2 लाख रुपये की नकदी भी बहा दी. जब परिवार को इस भूल का पता चला तो उन्होंने तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी. सूचना मिलते ही डुंभाल फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

पूजा सामग्री में कैसे आए रुपये?

जानकारी के मुताबिक पुना गांव रोड स्थित निजानंद सोसाइटी में रहने वाले लिम्बा परिवार के घर कुछ दिनों पहले धार्मिक पूजा का आयोजन किया गया था. पूजा समाप्त होने के बाद फूल और अन्य सामग्री को घर के कबाट में तिजोरी के पास ही रख दिया गया था, ताकि बाद में उसे नहर में प्रवाहित किया जा सके.

बाद में परिवार के सदस्यों ने पूजा की सामग्री को एक प्लास्टिक बैग में इकट्ठा किया और पुना रोड स्थित अमेजिया टावर के पास की नहर में प्रवाहित कर दिया. उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उसी बैग में तिजोरी के पास रखे 2 लाख रुपये भी चले गए हैं.

यह भी पढ़ें: कोयला कारोबारी एलबी सिंह पर ED का शिकंजा,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर मिला समन,कब होंगे पेश?

फायर ब्रिगेड को दी सूचना

घर लौटकर जब परिवार ने तिजोरी देखी तो नकदी गायब थी. थोड़ी देर बाद उन्हें समझ आया कि पैसे गलती से पूजा की सामग्री के साथ नहर में बहा दिए गए हैं. इस बात से परिवार काफी परेशान हो गया और तुरंत मदद के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची डुंभाल फायर ब्रिगेड की टीम ने नहर में उतरकर तलाश शुरू की. फायर सब ऑफिसर सुनील चौधरी के अनुसार जवानों ने पानी के तेज बहाव के बावजूद कई बार डुबकी लगाकर बैग और पैसे की खोज जारी रखी.

फायर बिग्रेड के जवानों ने खोजे रुपयों के बंडल

लगातार प्रयास के बाद आखिरकार फायर ब्रिगेड के जवानों को 500 रुपये की नोटों के चार बंडल मिले, जिनकी कुल कीमत 2 लाख रुपये थी. टीम ने यह पूरी रकम सुरक्षित रूप से परिवार को वापस सौंप दी. हालांकि इस दौरान नहर में पड़े कांच के कारण दो जवान घायल भी हो गए. परिवार ने फायर ब्रिगेड के साहस और मदद के लिए उनका आभार जताया.

यह भी पढ़ें: JDU ज्वाइन करते ही नीतीश कुमार के RS जाने वाले फैसले पर बेटे निशांत ने कही ये बात

Advertisement

(रिपोर्ट:- अमित ठाकुर)

Featured Video Of The Day
Gujarat News: ChatGPT ने ली दो सहेलियों की जान? Elon Musk ने भी जताई चिंता | NDTV India
Topics mentioned in this article