गुजरात के द्वारका में बच्चे को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, लोगों में दहशत

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है, जहां एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला।.इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Dog Killed Child: गुजरात में देवभूमि द्वारका जिले में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. यहां एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को कुत्तों ने इस कदर नोचा कि उसकी दर्दनाक मौत हो गई. आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोगों में भारी डर और दहशत का माहौल है.

द्वारका जिले के भाणवड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है. भाणवड के खरावाड़ इलाके में एक हिंसक कुत्ते ने पांच साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है.

घर के पास खेलते वक्त किया हमला

जानकारी के अनुसार, मजदूरी के लिए आए एक प्रवासी श्रमिक परिवार का 5 वर्षीय पुत्र विराज ठाकरे अपने घर के पास खेल रहा था. इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने मासूम बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. बुरी तरह जख्मी हुए विराज ने इलाज के दौरान या कहें कि घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

अपने लाडले बेटे की असमय मृत्यु से श्रमिक परिवार में मातम छा गया है. खेलते-खेलते बच्चे की मौत हो जाने से परिवार के करुण विलाप ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया है.

Advertisement

आवारा कुत्तों को खतरा बढ़ रहा

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे के कारण अब मासूम बच्चों की जान जा रही है. स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रशासन इस आतंक को रोकने के लिए कब ठोस कदम उठाएगा? फिलहाल इस घटना के बाद पूरे खरावाड़ इलाके में डर का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- गंगा में फंसे एक आवारा डॉगी को नाव चालक ने बचाया, आज इंटरनेट पर सबसे बेहतरीन वीडियो

(जयदीप लखानी की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Trump On Iran: 'पूरे देश को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है, और वह रात कल रात हो सकती है' | War