गुजरात के उद्योगपति परिवार की बहू ने किया सुसाइड, शादी के दो महीने बाद ही लगाया मौत को गले

Suicide in Surat: सूरत के सुभाषनगर में उद्योगपति परिवार की बहू का शव शादी के दो महीने बाद ही बेडरूम में फांसी से लटका हुआ शव मिला है. इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ख्याति केजरीवाल का बेडरूम में मिला था शव (फाइल फोटो).

Surat Suicide News: गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक बड़े उद्योगपति परिवार की बहू ने शादी के महज दो महीने के भीतर ही आत्महत्या कर ली. यह मामला शहर के सुभाषनगर इलाके का है, जहां प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स (Plastic Granules) के कारोबार से जुड़े एक प्रतिष्ठित परिवार की बहू ख्याति केजरीवाल ने 21 अप्रैल को अपने ही बंगले की तीसरी मंजिल पर स्थित बेडरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. वहीं, सामाजिक और व्यावसायिक जगत में भी इसको लेकर कई सवाल उठने लगे हैं.

घटना के वक्त ख्याति के पति अभिषेक केजरीवाल घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने ऑफिस में काम कर रहे थे. पुलिस की जांच में सामने आया है कि अभिषेक पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ थे और इसी कारण घर से ही काम कर रहे थे. शाम करीब 5:30 बजे तक जब ख्याति अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो अभिषेक की मां को शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी अभिषेक को दी.

दूसरी चाबी से खोला कमरा तो...

अभिषेक ने पहले फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जब दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया तो ख्याति का शव पंखे से लटका हुआ मिला. यह दृश्य देख परिवार के होश उड़ गए और तुरंत उसे निजी वाहन से पीपलोद स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पीएम की प्राथमिक रिपोर्ट में फांसी

घटना की सूचना मिलते ही उमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. रात में पोस्टमॉर्टम संभव नहीं होने के कारण शव कोल्ड स्टोरेज में रख दिया. अगले दिन नए सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने पीएम किया. प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाना बताया गया है. हालांकि, पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखकर एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है, ताकि किसी अन्य पहलू की भी जांच की जा सके.

Advertisement

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है. मृतका का मोबाइल और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है. साथ ही, अंतिम संस्कार के बाद मृतका के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे मामले की गहराई से जांच हो सके.

Harmony Yarns कंपनी का मालिक है केजरीवाल परिवार

बताया जा रहा है कि केजरीवाल परिवार Harmony Yarns नामक कंपनी का मालिक है, जो यार्न निर्माण और निर्यात का बड़ा कारोबार करता है. इस कंपनी के उत्पाद यूरोप, एशिया और अफ्रीका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किए जाते हैं. परिवार के राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी मजबूत संबंध बताए जा रहे हैं. ख्याति और अभिषेक की शादी में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, आयकर विभाग के अधिकारी, राजनेता और बड़े उद्योगपति शामिल हुए थे, जिससे इस परिवार की सामाजिक हैसियत का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Advertisement

ख्याति का मायका भी उद्योगपति परिवार

ख्याति का मायका महाराष्ट्र के ठाणे में बताया जा रहा है और उसके पिता भी एक बड़े उद्योगपति हैं. दोनों ही परिवार आर्थिक रूप से बेहद सशक्त माने जाते हैं. ऐसे में शादी के सिर्फ दो महीने के भीतर इस तरह की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल उमरा पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- 'मेजर' की दुल्हन ले गया प्रेमी, बारात निकलने से पहले सनी देओल स्टाइल में किया ये ऐलान, दूल्हा घर से नहीं निकला

Featured Video Of The Day
Bengal Elections First Phase Voting | TMC की सत्ता जारी या BJP की बारी? | Mamata Banerjee