Portugal vs Spain: क्रिस्टियानो रोनाल्डो 1 गोल करते ही रच देंगे इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के करीब

FIFA World Cup: Cristiano Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए स्पेन और पुर्तगाल की टीमें डलास स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए यह अहम मैच होने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Who scored the most goals in men's World Cup history, रोनाल्डो इतिहास रचने के करीब

Portugal vs Spain Cristiano Ronaldo: अर्लिंग्टन में डलास स्टेडियम में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के एक अहम मुक़ाबले में स्पेन और पुर्तगाल आमने-सामने होंगे. मशहूर आइबेरियन डर्बी का यह नया अध्याय क्वार्टर-फ़ाइनल में जगह बनाने की होड़ के साथ शुरू होगा, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम का मुक़ाबला स्पेन से होगा,  स्पेन एक ऐसी टीम जिसने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी गोल नहीं खाया है.  स्पेन के खिलाफ मैच में आज रोनाल्डो के पास इतिहास रचने का मौका होगा. 

एक गोल करते ही क्रिस्टियानो रच देंगे इतिहास, कर सकते हैं महान पेले की बराबरी

आजके मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास ऐतिहासिक कमाल करने का मौका होगा. स्पेन के खिलाफ मैच में एक गोल करते ही रोनाल्डो वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने के मामले में पेले के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल हो जाएंगे. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में ब्राजील के पेले के नाम 12 गोल दर्ज है. वहीं, अबतक रोनाल्डो ने इतिहास में कुल 11 गोल किए हैं. यानी एक गोल करते ही रोनाल्डो, महान पेले की बराबरी करने में सफल हो जाएंगे. वहीं, दो गोल करते ही पेले के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो जाएंगे.

एक गोल और रच देंगे इतिहास

इसके अलावा क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने से बस एक गोल दूर हैं. क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी से गोल करके वह पहले ही वर्ल्ड कप में नॉकआउट स्टेज में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं और अब वह इस रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जोड़ सकते हैं.

किस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड मेसी के नाम है. मेसी ने 20 गोल किए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर काइलियन एम्बाप्पे हैं जिनके नाम 19 गोल दर्ज है. 

Advertisement
  1. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना), 20
  2. काइलियन एम्बाप्पे (फ्रांस), 19
  3. मिरोस्लाव क्लोज़ (जर्मनी), 16
  4. रोनाल्डो (ब्राज़ील), 15
  5. हैरी केन (इंग्लैंड), 14
  6. गर्ड मुलर (जर्मनी), 14
  7. जस्ट फोंटेन (फ्रांस), 13
  8. पेले (ब्राज़ील), 12
  9. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल), 11
  10. जुर्गन क्लिंसमैन (जर्मनी), 11
  11. सैंडोर कोक्सिस (हंगरी), 11
  12. गेब्रियल बतिस्तुता (अर्जेंटीना), 10
  13. टेओफिलो कुबिलस (पेरू), 10
  14. ग्रेज़गोर्ज़ लाटो (पोलैंड), 10
  15. गैरी लिनेकर (इंग्लैंड), 10
  16. थॉमस मुलर (जर्मनी), 10
  17. हेल्मुट राह्न (जर्मनी), 10

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप ?

क्या यह मैच क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप में आखिरी मैच साबित होगा. यह फैसला मैच के परिणााम पर निर्भर करेगा. यदि यह मैच रोनाल्डो की टीम जीतने में सफल रहती है तो पुर्तगाल क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा. अगर इस मैच को रोनाल्डो की टीम हार जाती है तो पुर्तगाल वर्ल्ड कप से बाहर होगी तो वहीं, दूसरी ओर रोनाल्डो का भी यह मैच आखिरी साबित हो जाएगा. खुद रोनाल्डो ने कहा है कि यह उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप है. 

सिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मैच से पहले रोनाल्डो ने पत्रकारों से कहा, "यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद करते हैं कि स्पेन के खिलाफ मैच मेरा आखिरी गेम न हो, मुझे नहीं लगता कि मेरा कोई वर्ल्ड कप खराब रहा है. मैं पहले ही तीन गोल कर चुका हूं. देखते हैं कि मैं इस मैच में एक और गोल कर पाता हूं या नहीं,ठ

Advertisement

ये भी पढ़ें- Portugal vs Spain: आज आखिरी बार विश्व कप में खेलेंगे रोनाल्डो? जानें भारत में कब और कितने बजे से देख पाएंगे मैच 

ये भी पढ़ें- ब्राजील को नॉकआउट करने वाले नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड हैं भारतीय खाने के दीवाने

ये भी पढ़ें- नॉर्वे ने रचा इतिहास, 88 सालों में पहली बार किया ऐसा, पांच बार की चैंपियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर

Featured Video Of The Day
कृष्ण मोहन संभालेंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा का काम
Topics mentioned in this article
2026 FIFA World Cup
Cristiano Ronaldo
Football