FIFA World Cup 2026: मेसी VS एम्बाप्पे: कौन किसपर भारी, आगाज सुपरहिट तो अंजाम कैसा होगा ?

मेसी की हैट-ट्रिक ने याद दिलाया कि उम्र बढ़ने के बावजूद उनका हुनर ​​जरा भी कम नहीं हुआ है. 39 साल की उम्र में भी, अर्जेंटीना के कप्तान ऐसे शांत और समझदारी भरे अंदाज में खेल को नियंत्रित करते हैं, जैसा इतिहास में बहुत कम खिलाड़ियों ने किया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Messi's Hat Trick And Mbappé's Two Goals Reignite World Cup Rivalry: कौन मारेगा बाजी

Lionel Messi Vs Kylian Kylian Mbappe:  फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज हो चुका है. फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है.इस बार का वर्ल्ड कप बेहद ही खास है, क्योंकि लियोनेल मेसी (Lionel Messi) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के लिए यह वर्ल्ड कप आखिरी है तो वहीं दूसरी ओर फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने खेल के इन दोनों दिग्गजों को टक्कर देने का काम किया है और उस लिस्ट में अपनी जगह सबसे ऊपर बना ली है जो 'ग्रेटेस्ट' की कैटेगरी में आते हैं. 

लियोनेल मेसी vs किलियन एम्बाप्पे, कौन मारेगा बाजी !

लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे के बीच प्रतिद्वंद्विता अब चरम पर पहुंच चुकी है. दोनों ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार आगाज किया है. जहां मेसी ने अपने पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई  तो दूसरी ओर एम्बाप्पे ने सेनेगल के खिलाफ दो गोल दागकर टूर्नामेंट का शानदार शुरुआत किया है. दोनों ने अपने-अपने टीम के लिए शानदार आगाज कर दिया है. अब सबके मन में यही बात घर कर रही है कि शुरुआत जब इतनी धमाकेदार हुई है तो अंजाम कैसा होगा.

फीफा वर्ल्ड कप में दोनों खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस

आंकड़ेलियोनेल मेसी किलियन एम्बाप्पे
मैच2715
कुल वर्ल्ड कप गोल1614
वर्ल्ड कप ट्रॉफी1 (2022)1 (2018)
रनर-अप1 (2014)1 (2022)

इस बार किसके नाम होगा गोल्डन बूट

साल 2022 के फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट का खिताब एम्बाप्पे ने जीता था. 2022 के वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे ने 8 गोल किए थे तो वहीं, मेसी ने 7 गोल किए थे. 2022 से ही दोनों के बीच प्रतिद्वंद्वित की सबसे रोमांचक रेस शुरू हो चुकी है.

2026 वर्ल्ड कप की रेस में अभी कौन आगे: 

किलियन एम्बाप्पे

2026 फीफा वर्ल्ड कप में इंटरनेशनल लेवल पर हमेशा के लिए यादगार बनने की जंग शुरू हो गई है. अपने-अपने शुरुआती ग्रुप-स्टेज मैचों में, दोनों सुपरस्टार्स ने शानदार खेल दिखाया. किलियन एम्बाप्पे ने सेनेगल के खिलाफ फ्रांस की 3-1 से जीत में दो गोल किए. इन गोलों के साथ वे 58 इंटरनेशनल गोल करके फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए, और साथ ही वर्ल्ड कप में उनके कुल गोलों की संख्या 14 हो गई.

Advertisement

लियोनेल मेसी 

मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 से जीत में शानदार हैट्रिक लगाई. इस उपलब्धि के साथ वर्ल्ड कप में उनके कुल गोलों की संख्या 16 हो गई, जिससे मेसी फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के मामले में जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के बराबर पहुंच गए हैं. 

किलियन एम्बाप्पे की क्या है ताकत ?

फ्रांस के स्ट्राइकर एम्बाप्पे को दुनिया के सबसे तेज-तर्रार फॉरवर्डों में से एक माना जाता है. उनकी सबसे बड़ी ताकत जादुई रफ्तार है. मैदान पर उनकी तेजी विरोधी टीम के लिए हमेशा मुश्किल पैदा करती है. उनकी तूफानी स्पीड ऐसी है जिससे उनको खूब फायदा मिलता है और उनके साथ मैदान पर भागने वाले विरोधी खिलाड़ी उनके पीछे छूट जाते हैं और फ्रांस का यह दिग्गज अपने साथ गेंद लेकर सीधे गोल पोस्ट की ओर पहुंच जाता है और विरोधी डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट मे भेज देता है. एम्बाप्पे बेहतरीन ड्रिबलिंग स्किल के लिए भी जाने जाते हैं. एम्बाप्पे के पास  रफ्तार के साथ-साथ  कमाल का बॉल कंट्रोल भी है, यही कारण है कि वर्तमान में किलियन एम्बाप्पे फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में से एक हो गए हैं. 

Advertisement

लियोनेल मेसी की क्या है ताकत ?

लियोनेल मेसी को दुनिया का सबसे महान फुटबॉलर माना जाता है. मेसी की सबसे बड़ी खासियत है कि उनकी ड्रिबलिंग स्किल, जो उन्हें दूसरे फुटबॉलर से सबसे अलग बनाती है. उनके पास डिफेंडर से गेंद छीनने की अद्भूत कला है. मेसी जब मैदान पर होते हैं तो उन्हें सबकुछ पता होता है कि कब और किस तरफ से गेंद को गोल पोस्ट की ओर ले जानी है. अक्सर मैच के दौरान मेसी खाली जगह खोजने में सफल रहते हैं. उनके पास विरोधी टीम की कमजोरियों का बारीकी से विश्लेषण करने की अद्भुत समझ है. मेसी अचूक फ्री-किक और फिनिशिंग के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी सटीकता उनके खेल को परफेक्शन में तब्दील करता है. 

मेसी का अगला मैच 
22 जून    रात 10:30 बजे    अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया

किलियन एम्बाप्पे का अगला मैच 
रात 02:30 बजे (24 जून की मध्यरात्रि)    फ्रांस बनाम इराक

ये भी पढ़ें- FIFA WORLD CUP 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का धमाका, डीआर कॉन्गो के खिलाफ मैदान पर उतरते ही तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
बंगाल के बाद मिशन पंजाब! बीजेपी ने शुरू की बड़ी तैयारी
Topics mentioned in this article
2026 FIFA World Cup
Lionel Messi
Kylian Mbappe Lottin
Argentina
France
Football