रोनाल्डो का गोल, पुर्तगाल ने क्रोएशिया को हराया, आखिरी पलों में गोल पर हुआ विवाद

पुर्तगाल ने क्रोएशिया को हराकर फीफा वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है, जहां उनका सामना स्पेन से होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
FIFA World Cup 2026: Portugal beat Croatia by 2-1


क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंकालो रामोस के गोल के दम पर पुर्तगाल ने ओंटारियो के टोरंटो स्टेडियम में क्रोएशिया को हराकर फीफा वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. क्रोएशिया के लिए इवान पेरिसिक ने 53वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई थी, जिसे रोनाल्डो ने 68वें मिनट में पेनल्टी  पर गोल करके बराबर कर दिया. इसके बाद  गोंकालो रामोस ने एक्ट्रा टाइम में निर्णायक गोल किया. फाइनल सीटी बजने से पहले जोस्को ग्वार्डिओल ने गोल कर दिया था. लगा था कि यह मैच पेनल्टी शूटआउट में जाएगा, लेकिन वीडियो रीव्यू के बाद इसे ऑफ साइड करार दिया गया. क्रोएशिया के खिलाड़ियों को ऑफ साइड दिए जाने पर क्रोएशिया के किसी भी खिलाड़ी को यकीन नहीं हुआ. 1966 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब पुर्तगाल नॉकआउट मैच में 0-1 से पिछड़ने  के बाद वापसी करने में सफल हुई हो और उसने मुकाबला अपने नाम किया हो.

पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल. 

पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो पाया. पुर्तगाल ने शुरुआती 20 मिनटों में चार कम के कम गोल के चार मौके गंवाए, इसमें 9वें मिनट में रोनाल्डो का हेडर मिस करना और 13वें मिनट में  फ्री किक पर बार को हिट करना शामिल रहा. शुरुआती 13 मिनट में रोनाल्डो के पास दो अहम मौके थे, बढ़त लेने के, लेकिन वह मिस कर गए. पहले हाफ में पुर्तगाल के पास 60 प्रतिशत बॉल का पोजेशन रहा, जबकि उसने कम से कम 3 बड़े मौके बनाए थे गोल के. पुर्तगाल के पास भी सटीक रहे. दूसरी ओर क्रोएशिया ने पहले हाफ में कई गलतियां की लेकिन उसके लिए अच्छी बात यह रही कि कोई गोल नहीं खाया उसने. क्रोएशिया की तरह से पहले हाफ में 12 फाउल हुए थे. 

रोनाल्डो ने दागा नॉकआउट का पहला गोल

लेकिन दूसरे हाफ में क्रोएशिया के अटैक बेहतर हुए और 53वें मिनट में इवान पेरिसिक ने जोसिप सानिसिक के क्रॉस पर गोल कर क्रोएशिया को बढ़त दिला दी. इसके बाद मैच में 68वें मिनट में रोनाल्डो ने पेनल्टी का फायदा उठाया और गोल सीधे नेट में डाल दी. पुर्तगाल के कॉर्नर पर क्रोएशिया के निकोला वालसिच ने बॉक्स के अंदर पुर्तगाली खिलाड़ी वेइगा को रोकने की कोशिश की. वीडियो रीव्यू के जरिए पाया गया कि यह जानबूझकर किया गया था. ऐसे में पुर्तगाल को पेनल्टी मिली और रोनाल्डो ने स्कोर बराबर कर दिया. यह रोनाल्डो का वर्ल्ड कप में नॉकआउट का पहला गोल है. इससे पहले उन्होंने सभी गोल ग्रुप स्टेज में किए थे. 

गोंजालो रामोस ने दागा निर्णायक गोल

दूसरे हाफ में इसके बाद कोई गोल नहीं हुए. इंजरी टाइम में 90+4वें मिनट में राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंजालो रामोस ने हेडर से गोल दाग पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया. यह मैच का निर्णायक गोल रहा. क्रोएशिया ने वापसी के कई प्रयास किए और अटैक बनाया, लेकिन सफल नहीं हुए. 

Advertisement

आखिरी पलों में ऑफ साइड विवाद

90+15वें मिनट में ग्वार्डिओल ने गोल को ऑफ साइड करार दिय़ा गया, जिसके चलते विवाद हुआ. ग्वार्डिओल ने जब बॉल को हिट किया, तब उनके टीम मेट पासालिक को ऑफसाइड माना गया और क्रोएशिया स गोल छीन लिया गया. क्रोएशिया के पासालिक को ऑफसाइड पाया गया, जिससे यह गोल रद्द कर दिया गया और क्रोएशिया वर्ल्ड कप से बाहर हुआ. क्रोएशिया के खिलाड़ियों को यकीन नहीं हुआ कि यह ऑफ साइज कैसे दिया गया.  इस ड्रामे के तीन मिनट बाद रेफरी की सिटी बजी और पुर्तगाल विजेता रहा. पुर्तगाल का सामना अब स्पेन से होगा.

यह भी पढ़ें: 'कोच की बात समझ से परे', वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होने से फूटा एबी डिविलियर्स का गुस्सा

Advertisement

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी नहीं, अजय जडेजा ने इस खिलाड़ी को बताया विश्व क्रिकेट का ओरिजिनल 'बेबी बॉस'

Featured Video Of The Day
Ronaldo ने 20 साल में पहली बार हासिल की यह उपलब्धि; 41 साल की उम्र में बनाया खास रिकॉर्ड
Topics mentioned in this article
Portugal
Croatia
Football
2026 FIFA World Cup