FIFA World Cup 2026: सर चढ़कर बोलने लगा ब्राज़ीली फ़ुटबॉल का जादू, अमेरिका नॉक आउट में, हैती-तुर्किये वर्ल्ड कप से बाहर

जारी फीफा वर्ल्ड कप में हैती वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. इसके अगले मुकाहले में पराग्वे ने तुर्किए को हराकर विश्व कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर का रास्ता दिखाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
FIFA World Cup 2026 Haiti and Turkey eliminated

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के ग्रुप-C के मैच में एक बार फिर दिखा पांच बार की चैंपियन ब्राज़ील ने फिर अपने सांबा स्टाइल फ़ुटबॉल से पूरी दुनिया को सम्मोहित किए रखा. मेक्सिको के बाद मेज़बान अमेरिका ने भी नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली. जबकि हैती की टीम वर्ल्ड से बाहर होनेवाली पहली और तुर्किये टीम बाहर होनेवाली दूसरी बन गई है. 

ब्राज़ील की ओर से मौजूदा वर्ल्ड कप में पहला ही मैच खेल रहे मैथियस कुन्हिया ने 23वें और 36वें मिनट में 2 गोल किये. जबकि, विनिसियस जूनियर ने मैच का तीसरा और टूर्नामेंट में अपने नाम दूसरा गोल दर्ज कर लिया. ब्राज़ील ने 24 साल बाद वर्ल्ड कप के मैच के पहले हाफ़ में 3 गोल दागे. ब्राज़ील से 0-3 से हारकर हैती वर्ल्ड कप से बाहर होनेवाली पहली टीम बन गई. 

मेज़बान अमेरिका भी नॉकआउट राउंड में

इससे पहले मेज़बान अमेरिका ने लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना ली. अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर टॉप पर जगह बनाई है. पहले मैच में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराया था. 

अमेरिका के लिए पहला गोल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरॉन बर्जेस के ज़रिये एक सेल्फ गोल रहा. जबकि, दूसरा गोल NFL के हीरो रहे अंटोनियो फ़्रीमैन के बेटे एलेक्स फ़्रीमैन ने किया. ऑस्ट्रेलिया अब भी ग्रुप-D से राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना सकता है. इससे पहले मेज़बान मेक्सिको राउंड ऑफ़ 32 में जगह बना चुका है. 

Advertisement

71 सेकेंड के गोल के साथ जीता मोरक्को 

वर्ल्ड कप के पहले मैच में ब्रज़ील को बराबरी पर रोकनेवाली मोरक्को टीम ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हरा दिया. ख़ास बात ये है कि इस मैच का इकलौता गोल 71वें सेकेंड में ही हो गया. मोरक्का के इस्माइल साइबारि ने मैच का इकलौता गोल किया. मोरक्को के लिए ब्राज़ील के ख़िलाफ़ भी साइबारि ने ही गोल किया था. साइबारि ने ब्राज़ील के ख़िलाफ़ 21वें मिनट में गोल किया था.

65 सेकेंड में गोल कर पराग्वे ने तुर्किये को किया बाहर

पराग्वे की ओर से मतियस गलारज़ा ने 65वें सेकेंड में ही गोल कर दिया जो इस वर्ल्ड कप का अबतक का सबसे तेज़ गोल है. लेकिन एक रेडकार्ड लेकर दूसरे हाफ़ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भी पराग्वे ने 1-0 से मैच जीता और तुर्किये के आगे का सफ़र ख़त्म कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गंभीर ने फिक्सर, देशद्रोही कहा, गालियां दी' श्रीसंत ने गौतम के साथ हुई झड़प पर किया चौंकाने वाला खुलासा

यह भी पढ़ें: गोली की रफ़्तार से हुए गोल पर नहीं टूटा सबसे तेज़ गोल का रिकॉर्ड, ब्राज़ील ने दिखाया सांबा स्टाइल फ़ुटबॉल का जादू

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच तेज!
Topics mentioned in this article
Football
Turkiye
Haiti