कितनी नेटवर्थ के मालिक हैं नेमार, दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों में होती है गिनती

नेमार ने सोमवार को ब्राजील की हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया. दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों में शामिल नेमार टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद फूट-फूट कर रोने लगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Neymar Total Net Worth

ब्राजीलाई दिग्गज नेमार का करियर सोमवार को फुल सर्कल पर आकर खत्म हुआ. जिस स्टेडियम से 2010 में उन्होंने  अपने करियर का आगाज किया था, वहीं उन्होंने अपने करियर का अंत किया. जिस मैदान पर उन्होंने ब्राजील के लिए अपना पहला गोल दागा, उसी पर आखिरी गोल भी. नॉर्वे के खिलाफ सोमवार को ब्राजील को राउंड ऑफ 16 में हार का सामना करना पड़ा. साल 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल नहीं हो पाई, जबकि नॉर्वे ने अपने 88 सालों के इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. ब्राजील की हार के बाद दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों में शुमार नेमार फफक-फफक कर रोने लगे और आंखों में आंसू लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया. 

कितनी नेटवर्थ के हैं मालिक

बात अगर इस दिग्गज की कुल नेटवर्थ की करें तो, सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, नेमार के पास 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ती है. इस आंकड़े में बीते दो दशक में चार क्लब से हुई कमाई, हर साल लगभग $30 मिलियन की प्यूमा से जूते को लेकर डील और ब्राज़ील, मियामी और दुबई में लग्ज़री रियल एस्टेट का पोर्टफोलियो शामिल है. 

उनकी फाइनेंशियल तरक्की रातों-रात नहीं हुई. साल 2013 में बार्सिलोना में जाने के बाद नेमार ने ला लीगा, कोपा डेल रे और चैंपियंस लीग जीती. उनकी कमर्शियल प्रोफ़ाइल कई गुना बढ़ गई. ब्रांड्स उनके साथ जुड़ना चाहती थीं.  इसके बाद वह पीएसजी आए, जहां 2017 में उनके लिए 222 मिलियन यूरो की डील हुआ. यह फुटबॉल इतिहास का सबसे महंगा ट्रांसफर रहा.  इससे नेमार पर पैसों की बारिश होने लगी. अनुमान है कि नेमार सालाना 70-80 मिलियन की कमाई करते हैं. 

Advertisement

कहां-कहां से होती है कमाई

नेमार के करियर का सबसे बड़ा कमर्शियल एग्रीमेंट उनकी प्यूमा डील है. उन्होंने 2020 में नाइकी का साथ छोड़ प्यूमा के साथ एक लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. इस डील के बाद नेमार बूट एंडोर्सर से फुटबॉल इतिहास में सबसे अधिक पैसे  कमाने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए. फुटवियर के अलावा, नेमार ने रेड बुल, बीट्स, जिलेट और पोकरस्टार्स जैसे कई दूसरे प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है. इसके अलावा सोशल मीडिया से भी उनकी कमाई होती है, जिस पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं. 

'मैंने प्रयास किया, लेकिन अब सफर खत्म'

34 वर्षीय नेमार ने ब्राजील के विश्व कप से बाहर होने के बाद पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा,"मैंने बहुत प्रयास किया, मैंने हर संभव कोशिश की. हालांकि, अब यह सफर खत्म हो चुका है. मैंने अमेरिका की सरजमीं से ही अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था और यहीं पर इसे खत्म कर रहा हूं." नेमार नॉर्वे के खिलाफ मिली हार के बाद मैदान पर भावुक भी नजर आए.

Advertisement

नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में नेमार सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे और उन्होंने इंजरी टाइम में ब्राजील की ओर से मैच का एकमात्र गोल भी दागा. यह नेमार का उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी गोल भी रहा. ब्राजील की तरफ से सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड नेमार के नाम ही दर्ज है. उन्होंने अपने करियर में खेले कुल 130 मुकाबलों में 80 गोल किए, जबकि 59 असिस्ट भी किए.

नेमार ने साल 2010 में ब्राजील की ओर से अपने इंटरनेशनल फुटबॉल में डेब्यू किया था. उन्होंने ब्राजील की तरफ से दो ओलंपिक भी खेले. साल 2012 में हुए ओलंपिक में नेमार ने ब्राजील को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वही, 2016 में हुए रियो ओलंपिक में नेमार ने अपनी अगुवाई में ब्राजील को स्वर्ण पदक भी दिलाया. 2013 में ब्राजील को फीफा कनफिडरेशन कप जिताने में भी नेमार का रोल काफी महत्वपूर्ण रहा. हालांकि, विश्व कप की शुरुआत से पहले ही उनकी फिटनेस पर कई तरह के सवाल थे. इसके साथ ही फीफा द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट में नेमार ने कमेंट करते हुए संन्यास लेने के संकेत भी दिए थे.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: हैरी केन के गोल से क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, मैक्सिको को किया बाहर

यह भी पढ़ें: कितनी संपत्ती के मालिक है नेमार, दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों में होती है गिनती

Featured Video Of The Day
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पर फैसला लेगी 3 सदस्य कमेटी!
Topics mentioned in this article
Neymar Junior
Football
Brazil