Antonio Nusa makes history in FIFA World Cup 2026: 21 साल के नॉर्वे टीम के एंटोनियो नुसा ने आइवरी कोस्ट के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया. राउंड ऑफ 32 के इस मैच में नुसा ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया. नॉर्वे के लिए गोल करके नुसा ने इतिहास रच दिया. एंटोनियो नुसा 88 साल में नॉर्वे के लिए पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. साल 1938 के बाद से यह पहला मौका है जब नॉर्वे के लिए किसी खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में गोल करने में सफलता हासिल की है. इस 21 साल के खिलाड़ी के लिए यह गोल एक ऐतिहासिक रहा. बता दें कि इसके अलावा 21 साल के नुसा किसी बड़े टूर्नामेंट में नॉर्वे के लिए सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
एंटोनियो नुसा ने मैच के 39वें मिनट में एक शानदार गोल करके यह ऐतिहासिक कारनामा किया. नुसा बाईं ओर से अंदर आते हैं, बॉक्स में घुसते हैं और एक बेहतरीन शॉट के साथ गेंद को गोल के ऊपरी-दाएं कोने में पहुंचा देते हैं.
नोर्वे को मिली जीत
बता दें कि आर्लिंगटन, टेक्सास के डलास स्टेडियम में आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच FIFA वर्ल्ड कप 2026 के 'राउंड ऑफ़ 32' का यह अहम मैच खेला गया जिसमें नोर्वे इस मैच को जीतने में सफल रही. नॉर्वे पहले हाफ़ में 1-0 से आगे है. पहले हाफ़ में किसी भी टीम ने और कोई गोल नहीं किया. नॉर्वे ने पहले हाफ में अच्छा परफॉर्मेंस किया है. इसके बाद मैच के दूसरे हाफ में 60वें मिनट में आइवरी कोस्ट ने राउंड ऑफ़ 32 के इस रोमांचक मुक़ाबले में बराबरी करने में सफल रही थी. अमाद ने राइट विंग से मूव शुरू किया, निकोलस पेपे के साथ वन-टू पास का आदान-प्रदान किया, फिर बॉक्स में दो डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोल में दाग दिया था. ऐसा लगा कि आइवरी कोस्ट की टीम इस मैच को टाई करने में सऱफल रहेगी लेकिन इसके बाद 86वें मिनट में नोर्वे को स्टार खिलाड़ी एर्लिंग हालैंड ने गोल करके अपनी टीम को 1-2 से बढ़त दिलाने में सफल रहे.
दरअसल, 'थ्रू बॉल' के जरिए जो पैट्रिक बर्ग की चालाकी भरी दौड़ तक पहुंचती है. बर्ग बॉक्स में दौड़ते हैं और हॉलैंड के लिए बॉल को बीच में पास करते हैं, जो इसके बाद एर्लिंग हालैंड इस पास को लेते हैं और गोल में तब्दील कर देते हैं. एर्लिंग हालैंड के गोल से नोर्वे की टीम जीत के करीब पहुंच जाती है और आखिर में नोर्वे इस मैच को 2-1 से जीतने में सफल रहती है और राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बना पाने में सफल रहती है.