Year Ender 2023:  टेस्ट के साथ हेल्थ पर रहा लोगों ध्यान, देखिए इस साल Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए Foods की लिस्ट

Most Searched Food: गूगल पर सर्च किए गए चीजों से लोगों की रुचि के बारे में पता लगाया जाता है. फूड्स की बात करें तो इस साल लोगों ने ऐसी चीजों को ज्यादा सर्च किया, जिनसे स्वाद के साथ सेहत भी भरपूर मिले.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
देखिए इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए Food की लिस्ट

Most search food in 2023: साल 2023 विदा लेने की तैयारी में है. यह साल कई चीजों के लिए हमेशा के लिए यादों में जिंदा रहेगा. कोविड के बाद पूरी दुनिया में हेल्थ (Health) के प्रति सर्तकता बढ़ी है और लोग खाने-पीने को लेकर ज्यादा कॉन्शस हो गए हैं. लोग किसी डिश के टेस्ट के साथ-साथ उसके न्यूट्रिएंट्स वैल्यू को भी महत्व देने लगे हैं. गूगल पर सर्च किए गए चीजों से लोगों की रुचि के बारे में पता लगाया जाता है. फूड्स की बात करें तो इस साल लोगों ने ऐसी चीजों को ज्यादा सर्च किया, जिनसे स्वाद के साथ सेहत भी भरपूर मिले. आइए जानते हैं फूड्स में किन चीजों को किया गया सबसे ज्यादा सर्च (Most search food in 2023)…

साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए फूड्स (Most search food in 2023)

मिलेट्स

इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया फूड है मिलेट्स. लोगों ने मिलेट्स में बहुत ज्यादा रुचि दिखाई और इसके फायदे नुकसान के साथ इससे बनने वाली डिशेज की खोज की. यह दिखाता है कि लोग अपनी हेल्थ के प्रति सजग हो गए हैं. जौ, बाजरा, रागी जैसे मोटे अनाज को मिलेट्स कहा जाता है.

एवाकोडो

फूड सर्चिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर एवाकाडो है. अमेरिका का यह फल दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसे नॉनवेज फूड का वेज ऑप्शन माना जाता है. यह टेस्टी होने के साथ-साथ न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है.

मटन रोगन जोश

लिस्ट में तीसरे स्थान पर मटन रोगन जोश है. कश्मीर का यह नॉनवेज डिश लोगों को दीवाना बना रहा है. लोगों ने इसे बनाने की रेसिपी को भी सर्च किया.

Advertisement

सांभर

दक्षिण भारत में दाल से तैयार होने वाला सांभर ग्लोबल होता जा रहा है. दुनिया भर के लोगों ने सांभर की रेसिपी सर्च की और इसके फायदों को जानने में रुचि दिखाई.  

चिकन 65

मोस्ट सर्चिंग लिस्ट में चिकन 65 डिश भी शामिल है. नार्थ इंडिया के रेस्टोरेंट में मिलने वाली यह चिकन डिश दुनिया भर के लोगों को पसंद आ रही है.  

Advertisement

काठी रोल्स और मोमोज

काठी रोल्स और मोमोज भी फूड लिस्ट में काफी ज्यादा सर्च किए गए. काठी रोल्स और मोमोज के वेज और नॉनवेज दोनों ऑप्शन की खोज की गई.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | मशहर अफरीदी, इकबाल अशर, पॉपुलर मेरठी,वसीम बरेलवी की दिलकश ग़ज़लें
Topics mentioned in this article