Reasons for Not Getting Pregnant: आज की आधुनिक जीवनशैली में समय की कमी और भागदौड़ ने लोगों को शारीरिक रूप से निष्क्रिय बना दिया है, लोग हमेशा जल्दी और हड़बड़ी में रहते हैं, जिससे जंक फूड का सेवन काफी बढ़ गया है. यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि पुरानी बीमारियां भी पैदा करती है. खासकर ऐसी जीवनशैली महिलाओं के लिए बेहद हानिकारक है, स्त्रियों को इससे प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में समस्या आ सकती है. प्रेगनेंसी में कठिनाई के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन उनमें से एक प्रमुख खानपान है.
जल्दी प्रेग्नेंट होने के आसान उपाय
महिलाओं में नेचुरल तरीके से गर्भधारण की संभावना बढ़ाने में भोजन का बहुत बड़ा रोल होता है, स्त्रियों में प्राकृतिक रूप से प्रेगनेंसी की अधिकांश संभावना हो इसके लिए उनका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है और स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन का सेवन अनिवार्य है.
नेचुरल तरीके से गर्भधारण करने के लिए क्या खाना चाहिए?
नेचुरल तरीके से गर्भधारण की संभावना बढ़ाने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में पौष्टिक भोजनों को शामिल करना चाहिए, जिनमें इम्यूनिटी को बूस्ट करने और हॉर्मोंस को संतुलित रखने की क्षमता हो.
इसके लिए उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, ब्रोकोली), अवाकाडो, अंडे, मछली, ड्राई फ्रूट्स, बेरिज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी), अंजीर, लहसन, मेथी के दाने, अनार, शकरकंद, मशरूम, साबुत अनाज, फलियां (दाल, बीन्स), ड्राई फ्रूट्स, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स (दही, दूध), आदि का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए.
सब्जियों को खाने के फायदे
ये खाद्य पदार्थ महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इनमें विभिन्न प्रकार के विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, फोलेट, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ओव्यूलेशन में सुधार, हार्मोन को बैलेंस और स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं.
क्या नहीं कहना चाहिए?
वहीं, नेचुरल तरीके से गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने के लिए महिलाएं ट्रांस फैट, उत्तेजक पदार्थ (शराब, तंबाकू, कॉफी, सिगरेट) और मानसिक तनाव से बचें, इसी के साथ वजन को सामान्य बनाए रखने की कोशिश करें और योग या व्यायाम को डेली रूटीन में शामिल करें.
इसे भी पढ़ें: कुत्ते के चाटने से हुआ खतरनाक इंफेक्शन, सेप्सिस से महिला ने खोए चारों हाथ-पैर, जानें क्या है ये जानलेवा बीमारी
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














