किस बीमारी में फायदेमंद है हर रोज हल्दी वाला दूध? Haldi Doodh दूध रोज पी सकते हैं क्या

Haldi Doodh Benefits: हल्दी वाले दूध का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. शरीर की सूजन, जोड़ों का दर्द, सर्दी-खांसी और गठिया जैसी समस्याओं को दूर करने में भी हल्दी वाले दूध का सेवन फायदेमंग होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Haldi Doodh Benefits: हल्दी वाला दूध पीने के फायदे.

Haldi Doodh Fayde: आपके किचन में पाए जाने वाले हल्दी और दूध दोनों का ही सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन और एंटीसेप्टिक तत्व सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. वहीं दूध में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी12, विटामिन डी, पोटैशियम, एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुणों से भरपूर होता है. जब हल्दी और दूध को एक साथ मिलाकर पीते हैं तो ठंड के मौसम में शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. ये कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं किस बीमारी में हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद होता है. और इसको बनाने का सही तरीका क्या है.

कैसे बनाएं हल्दी वाला दूध- (How To Make Turmeric Milk)

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पी लीजिए किशमिश का पानी, इन 5 बीमारियों के लिए है काल

सामग्री

  • दूध
  • हल्दी
  • चुटकीभर काली मिर्च 

विधि

हल्दी वाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालें, उसमें हल्दी पाउडर डालें अगर आप कच्ची हल्दी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कद्दूकस करके इसे डालें और काली मिर्च डालें. कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं. थोड़ा ठंडा होने पर छानकर पी लें.  

हल्दी वाला दूध पीने के फायदे ( Haldi Wala Doodh Pine Ke Fayde)

चोट लगने पर 

अगर आपको कोई चोट लगी हो और सूजन हो गई है और दर्द हो रहा है तो ऐसे में हल्दी वाले दूध का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है. हल्दी वाला दूध चोट के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है. 

नींद ना आना 

जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है उनके लिए हल्दी वाले दूध का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. हल्दी वाला दूध पीने से मानसिक शांति मिलती है और नींद अच्छे से आती है. 

Advertisement

इम्यूनिटी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. रात में हल्दी दूध का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.

पाचन

अगर आपको भी ठंड के मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो आप रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं.

Advertisement

हल्दी-दूध रोज पी सकते हैं ? ( Can I Drink Turmeric Milk Daily/Haldi Doodh Roj Pi Sakte Hai)

हल्दी वाले दूध का सेवन नियमित तौर पर किया जा सकता है. इसका रोजाना सेवन संक्रमणों और बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसके साथ ही ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर की सूजन, जोड़ों का दर्द, सर्दी-खांसी और गठिया जैसी समस्याओं में भी इसका सेवन लाभदायी होता है, इसलिए इसका रोजाना सेवन किया जा सकता है. बस आप हल्दी की मात्रा सीमित रखें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Election 2026 Date Announcement: उठाया चुनाव आयोग पर सवाल! फिर बीच डिबेट जो हुआ | Sucherita Kukreti