Holi 2026 Snacks: होली पर घर आए गेस्ट को नाश्ते में खिलाएं ये 4 स्नैक्स, फटाफट नोट करें रेसिपी

Holi Special Snacks: होली सिर्फ रंगों का ही त्यौहार नहीं है बल्कि, पकवानों का भी है. घर आए गेस्ट को नाश्ते में बनाकर खिलाएं ये 4 स्वादिष्ट स्नैक्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Holi 2026 Snacks: होली पर स्नैक्स में क्या बनाएं.

Best Holi Snacks Recipe: होली प्रेम, उमंग और उल्लास का त्यौहार है. होली बसंत ऋतु में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाने वाला हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. होली पर्व को पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है. पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) होता है. उसके बाद अगले दिन रंग-गुलाल से होली मनाई जाती है. भारत में त्यौहार की बात हो और खाने का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. होली पर तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाएं जाते हैं. जिनमें गुजिया खास होती है. अगर आप भी घर आए गेस्ट को मीठे की जगह नमकीन खिलाना चाहते हैं, तो इन स्नैक्स को ट्राई कर सकते हैं.

होली पर बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स- (Holi Special Tasty Snacks)

1. नमकपारा-

होली पर गुजिया के बाद सबसे ज्यादा नमकपारा बनाया जाता है. यह एक क्लासिक होली स्नैक है, जो कुरकुरा और स्वाद में हल्का नमकीन होता है. 

कैसे बनाएं- इसे बनाने के लिए मैदा लें, उसमें थोड़ा नमक और अजवाइन मिलाएं. फिर घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे को बेल कर छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. कड़ाही में घी गरम करें और धीमी आंच पर नमकपारे को गोल्डन होने तक फ्राई करें. 

2. मठरी-

होली स्नैक्स के लिए आप मठरी को बना सकते हैं. घर आए गेस्ट के लिए भी ये परफेक्ट है. 

कैसे बनाएं- मैदा में थोड़ा नमक और गर्म घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. छोटी गोलियों या लंबे पतले रोल्स बना लें और गर्म तेल में धीमी आंच पर फ्राई करें. 

3. नमकीन काजू-

नमकीन काजू होली के लिए हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स में से एक हैं. 

कैसे बनाएं- नमकीन काजी बनाने के लिए काजू को हल्का भूनें. फिर इसमें थोड़ा तेल डालकर नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. धीमी आंच पर मसाले अच्छे से चिपकने तक भूनें. ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें.

4. शक्करपारा-

अगर आप नाश्ते में हल्का मीठा खाना चाहत हैं या खिलाना चाहते हैं, तो शक्करपारा बेस्ट ऑप्शन है. 

कैसे बनाएं- मैदा में घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे को बेलकर छोटे टुकड़ों में काटें. एक पैन में चीनी और पानी की चाशनी बनाएं और उसमें कटे हुए टुकड़े डालकर हल्का भूनें. फिर इन्हें गरम तेल में सुनहरा होने तक फ्राई करें. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Vrindavan Famous Dishes: होली पर जा रहे हैं मथुरा-वृंदावन, तो इन 8 लजीज पकवानों को जरूर करें ट्राई

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
India AI Summit Congress Protest: कोर्ट ने Uday Bhanu को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा | Breaking