अंगूर एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. छोटे से लेकर बड़े तक इस फल का सेवन करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अंगूर को संस्कृत में क्या कहते हैं. जी हां भारत में तो हम रहते हैं लेकिन बहुत से लोगों को इसका संस्कृत नाम नहीं पता. आपको बता दें कि अंगूर को संस्कृत में द्राक्षफलम् (Drakshaphalam) या द्राक्षा (Draksha) कहा जाता है. इसे मधुफला और स्वादुफला जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है. अंगूर में मौजूद विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, फाइबर जैसे गुण शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उनके लिए इस फल का सेवन काफी अच्छा माना जाता है. इतना ही नहीं इसके सेवन से कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
कैसे करें अंगूर को डाइट में शामिल- (How To Include Grapes In Diet)
अंगूर को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे आप रेसिपीज में डाल सकते हैं, इसका जूस बना सकते हैं, चटनी बना सकते हैं, शेक बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना प्याज लहसुन के नवरात्रि में बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, फटाफट नोट करें रेसिपी
अंगूर का शेक-
सामग्री-
अंगूर
दही या दूध
शहद (वैकल्पिक)
विधि-
अंगूर का शेक बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को धोकर साफ कर लें. अंगूर, दही या दूध, और शहद को ब्लेंड करें. शेक को बर्फ के साथ या बिना बर्फ के सर्व करें.
2. अंगूर का सलाद-
सामग्री-
अंगूर
पनीर
अखरोट
पिस्ता
नींबू का रस
विधि-
अंगूर का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को धोकर साफ कर लें. अंगूर, पनीर और अखरोट या पिस्ता को मिलाएं. नींबू का रस डालकर परोसें.
धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)