Water Drinking Habits: खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है?

Water Drinking Habits: अक्सर कई लोगों को आदत होती है कि वो खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपकी ये आदत कितनी सही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Water Drinking Habits: खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना कितना सही.

कई लोगों को खाना खाने के बाद पानी पीने की आदत होती है. अक्सर आपने भारतीयों में ये आदत देखी होगी. कई लोगों का तो बिना पानी पिए खाना गले से नीचे ही नहीं उतरता. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी यह छोटी सी आदत आपकी सेहत पर कितनी भारी पड़ सकती है? बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते आए हैं कि खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, और आज का विज्ञान भी कुछ ऐसी ही सलाह देता है. तो चलिए जानते हैं खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है.

​खाने के बाद तुरंत पानी पीने से क्या होता है- (What happens if you drink water immediately after eating)

बहुत ही आसान भाषा में समझें तो हमारे पेट में खाना पचाने के लिए एक 'आग' जलती है, जिसे आयुर्वेद में 'जठराग्नि' कहा गया है. जैसे ही हम खाना खाते हैं, हमारा शरीर उसे पचाने के लिए कुछ एसिड्स और एंजाइम्स रिलीज करता है. अब सोचिए, जलती हुई आग पर अगर आप पानी डाल देंगे तो क्या होगा? आग बुझ जाएगी. ठीक वैसे ही, खाने के बाद तुरंत पानी पीने से हमारे पेट के पाचक रस पतले हो जाते हैं. जब ये रस पतले हो जाते हैं, तो खाना सही से पच नहीं पाता. 

खाना खाने के बाद पानी पीने के नुकसान- (Disadvantages of drinking water after Meal) 

1. ​मोटापा- 

जब खाना ठीक से नहीं पचता, तो उससे मिलने वाली कैलोरी शरीर में फैट बनकर जमा होने लगती है. अगर आप अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आज से ही ये आदत बदल लें. 

2. एसिडिटी- 

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खाना पच नहीं पाता और वो पेट में सड़ने लगता है, जिसकी वजह से गैस बनती है. यही वजह है कि कई लोगों को खाना खाने के आधे घंटे बाद सीने में जलन या खट्टी डकारें आने लगती हैं.

3. ​ब्लड शुगर- 

खाना ठीक से न पचने की वजह से शरीर में इंसुलिन का लेवल बिगड़ सकता है, जो आगे चलकर डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है. 

कब पानी पीना सही-

आयुर्वेद की माने तो खाना खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए. इतनी देर में हमारा पेट खाना पचाने का शुरुआती काम कर चुका होता है. अगर आपको बहुत ज्यादा प्यास लगी है, तो आप एक या दो घूंट गुनगुना पानी पी सकते हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-  Holi 2026 Recipe: होली पर इस हैक्स को फॉलो कर एक साथ बनाएं 7 गुझिया

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Lawrence की 'Lady Don' के बाद Police ने Boby Kabootar को किया Arrest | Breaking | Top News | NDTV