वायरल “ब्लैक डोसा” ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, लोगों ने कहा- डोसे के साथ यह क्या हो गया?

Viral Black Dosa Of Nagpur: सोशल मीडिया पर आजकल खाने से जुड़े नए-नए एक्सपेरिमेंटस् अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं. कभी कोई अनोखा फूड कॉम्बिनेशन लोगों को पसंद आ जाता है तो कभी वही चीज़ इंटरनेट पर बहस छेड़ देती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें काले रंग का डोसा बनाते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो में नागपुर के येलो कैफ़े में ब्लैक डोसा बनता हुआ दिख रहा है. इस यूनिक डोसे को देखकर हजारों लोगों ने अलग-अलग मज़ेदार कमेंट्स दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Viral Black Dosa Of Nagpur
AI

Viral Black Dosa Of Nagpur: सोशल मीडिया पर आजकल खाने से जुड़े नए-नए एक्सपेरिमेंटस् अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं. कभी कोई अनोखा फूड कॉम्बिनेशन (Food Combinatiom) लोगों को पसंद आ जाता है तो कभी वही चीज़ इंटरनेट पर बहस छेड़ देती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें काले रंग का डोसा (Black Dosa) बनाते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो में नागपुर (Nagpur) के येलो कैफ़े (Yellow Cafe) में ब्लैक डोसा बनता हुआ दिख रहा है. इस यूनिक डोसे को देखकर हजारों लोगों ने अलग-अलग मज़ेदार कमेंट्स दिए हैं और कई यूज़र्स ने मजाक में लिख दिया- “डोसे को इंसाफ दो”.

वीडियो में कैफे का शेफ तवे पर डोसा बना रहा है, लेकिन इस बार डोसा सामान्य सफेद या सुनहरे रंग का नहीं बल्कि पूरी तरह काला दिखाई देता है. शेफ तवे पर बैटर फैलाता है और उसे ठीक उसी तरह पकाता है जैसे पारंपरिक डोसा बनाया जाता है. कुछ ही देर में उसके बीच में आलू का मसाला डाला जाता है और फिर उसे कुरकुरा होने तक पकाया जाता है. आखिर में डोसे को फोल्ड करके प्लेट में परोस दिया जाता है. दिलचस्प बात यह है कि डोसे का रंग भले ही अलग हो, लेकिन इसे परोसने का तरीका पारंपरिक ही रखा गया है. प्लेट में इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जाता है. बताया जा रहा है कि बैटर में खास सामग्री मिलाने की वजह से उसका रंग काला हो जाता है, जिससे यह डोसा देखने में काफी अलग लगता है.

वीडियो देखें: 

डोसा देखकर साउथ इंडियन हो सकते हैं नाराज़ 

हालांकि इंटरनेट पर इस अनोखे प्रयोग को लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई. कुछ लोगों ने इसे दिलचस्प और क्रिएटिव आइडिया बताया. वहीं कई यूज़र्स ने कहा कि पारंपरिक व्यंजनों के साथ ऐसे ऐसी छेड़छाड़ हर किसी को पसंद नहीं आती. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “डोसा का यह रूप देखकर साउथ इंडियन लोग नाराज हो सकते हैं”.

यह भी देखें: Sara Tendulkar's Fitness Diet: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये इजी मील्स आप भी कर सकते हैं अपनी डाइट में शामिल

सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स भी काफी मजेदार थे. किसी ने लिखा कि डोसा की असली पहचान उसकी सादगी और स्वाद है. वहीं एक यूज़र ने कहा कि आजकल इंटरनेट पर हर चीज़ को अलग दिखाने की कोशिश हो रही है, चाहे वह खाना ही क्यों न हो.

Advertisement

चॉकलेट डोसा और आइसक्रीम डोसा भी हो चुके हैं वायरल

दरअसल पिछले कुछ सालों में फूड फ्यूजन और अनोखे फूड एक्सपेरिमेंट का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. चॉकलेट डोसा, आइसक्रीम डोसा और कई रंगों वाले डोसे पहले भी वायरल हो चुके हैं. कुछ लोगों को यह नए प्रयोग पसंद आते हैं, जबकि कई लोग इन्हें पारंपरिक खाने के साथ छेड़छाड़ मानते हैं. फिलहाल ब्लैक डोसा का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | ईरान के गेम में फंस गई दुनिया? | Trump | Khamenei | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article