Vijay-Rashmika Wedding Updates: 'Virosh' की ग्रैंड वेडिंग का फूड मेनू वायरल, मेहमानों को मिलेगा देश-विदेश का जायका

Vijay-Rashmika Wedding Update: 'नेशनल क्रश' अभिनेता रश्मिका मंदाना और 'राउडी' विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर आईटीसी मोमेंटोस में शादी करने जा रहे हैं. 'विरोष' की शादी की तैयारियां जहां जोर-शोर से चल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rashmika and Vijay Devarakonda Marriage Date

Vijay-Rashmika Wedding Update: 'नेशनल क्रश' अभिनेता रश्मिका मंदाना और 'राउडी' विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर आईटीसी मोमेंटोस में शादी करने जा रहे हैं. 'विरोष' की शादी की तैयारियां जहां जोर-शोर से चल रही है. वहीं, उनके फंक्शन का अपडेट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सजावट और मेहमानों के साथ-साथ, फैंस शादी में परोसे जाने वाले मेनू को लेकर भी बेहद उत्सुक हैं.  चलिए एक नजर डालते हैं, उनके फूड मेनू पर.

पूल के किनारे वॉलीबॉल और शाम की ड्रिंक्स

कल यानी 23 फरवरी को, विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी से पहले की मस्ती की झलक दिखाई और पूल के किनारे वॉलीबॉल खेलते हुए एक फोटो शेयर की. फोटो में पूल में तैरती हुई एक ड्रिंक्स ट्रे दिखाई दी, जिसमें डिस्पोजेबल कप और ताज़ा ड्रिंक्स रखी थी.

शाम के मेनू में जापानी डिनर का मजा उठाया 

विजय के बाद रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खूबसूरती से सजी डिनर टेबल की एक धुंधली फोटो शेयर की, वायरल हुई फोटो में जापानी मेनू की एक झलक दिखाई दी, हल्के हरे और गुलाबी रंगों से सजा हुआ टेबल नजर आया, जिस पर फ्रेश फूल, हरे सेब, अंगूर और मोती थे, लेकिन एक नैपकिन पर गुलाबी रंग से लिखा '#virosh' ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

शादी में क्या मेनू हो सकता है?

शादी के खाने का पूरा मेनू अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन खबरों के मुताबिक मेहमानों को दक्षिण भारतीय आतिथ्य सत्कार के कुछ तत्व देखने को मिल सकते हैं, जिसमें केले के पत्तों पर भोजन परोसना और नारियल पानी की विशेष व्यवस्था शामिल हो सकती है, ये सभी बातें इस बात का संकेत देती हैं कि इस खास दिन के लिए एक विचारशील और पारंपरिक भोजन का अनुभव तैयार किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Vijay-Rashmika Wedding: बहू रश्मिका मंदाना के सामने विजय देवरकोंडा के पेरेंट्स की शर्त! क्या र‍िश्‍तों की ये मांग पूरा कर पाएंगी रश्मिका

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran Tension | 2 दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है? Trump की KILL LIST तैयार हो गई? | BREAKING NEWS