शाकाहारियों के लिए इन चीजों में छिपा है प्रोटीन का खजाना, कमजोरी होगी छूमंतर

Vegetarian Protein Rich Foods: अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं. यहां हम आपको ऐसे वेज प्रीटन रिच फूड्स के बारे में बताएंगे जो शरीर के कमजोरी, थकान औ र सुस्ती को दूर करने में मदद करेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vegetarian Protein Rich Foods: इन वेजिटेरयन फूड्स में कूट-कूटकर भरा है प्रोटीन.

Vegetarian Protein Rich Foods: आज के समय में सेहत को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है. इसी बीच एक आम धारणा लंबे समय से चली आ रही है कि प्रोटीन के लिए नॉनवेज डाइट लेना जरूरी है, लेकिन शाकाहारी भोजन में भी प्रोटीन के कई ऐसे खजाने छिपे हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ पाचन, इम्युनिटी और मानसिक सेहत को भी बेहतर बनाते हैं. संतुलित आहार के साथ शाकाहारी लोग भी प्रोटीन की जरूरत पूरी कर सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, भोजन वही उत्तम माना जाता है जो शरीर में आसानी से पच जाए और जीवन शक्ति बढ़ाए. इसी आधार पर दूध और उससे बने पदार्थों को आयुर्वेद में खास स्थान दिया गया है. 

पनीर

पनीर इसका सबसे बढ़िया उदाहरण है. पनीर मांसपेशियों को मजबूती देता है और शरीर की ताकत बढ़ाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को शक्तिशाली बनाता है. विज्ञान भी मानता है कि पनीर में पाए जाने वाले अमीनो एसिड मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है मखाने वाला दूध, बस इस समय करें सेवन

दूध और दही 

दूध और दही भी इसी श्रेणी में आते हैं. दही पाचन को सुधारता है और आंतों को स्वस्थ रखता है, जिससे शरीर प्रोटीन को बेहतर तरीके से उपयोग कर पाता है.

सोयाबीन

सोयाबीन को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, सोयाबीन बल्य यानी ताकत बढ़ाने वाला माना जाता है. इसमें लगभग सभी जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को संपूर्ण पोषण देते हैं. इसी वजह से टोफू और सोया चंक्स आजकल फिटनेस पसंद करने वालों की डाइट में शामिल हो रहे हैं. ये दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं.

दालें

भारतीय रसोई में दालें सदियों से हमारे भोजन का हिस्सा रही हैं. आयुर्वेद में दालों को सात्त्विक आहार माना गया है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और मन को भी शांत रखता है. विज्ञान बताता है कि जब दालों को चावल के साथ खाया जाता है, तो यह भोजन संपूर्ण प्रोटीन का रूप ले लेता है. यही कारण है कि दाल-चावल को एक संतुलित और ताकतवर भोजन कहा जाता है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है.

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: धर्म युद्घ ही करेगा '27' का फैसला, अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी होगी?