Kuttu Ka Atta: व्रत में करते हैं कुट्टू के आटे का सेवन, तो ऐसे करें पुराने और मिलावटी आटे की पहचान, जानें फायदे और नुकसान

Pure Kuttu Atta Vs Fake: नवरात्रि व्रत में खा रहे हैं कुट्टू का आटा? कहीं वो जहरीला तो नहीं! इस आर्किटल में जानें कैसे करें असली-नकली आटे की पहचान.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pure Kuttu Atta Vs Fake: कुट्टू का आटा खाने के फायदे और नुकसान.

How to Identify Pure Kuttu Atta: नवरात्रि व्रत में, कुट्टू का आटा (Buckwheat Flour) खूब पसंद किया जाता है. क्योंकि इस आटे से पूड़ी, पकौड़े और हलवा अनगिनत व्यंजन बनाए जा सकते हैं. हाल ही में गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित रोरी गांव में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के कई सदस्य बीमार पड़ गए. इस आटे को खाने के बाद उन्हें  चक्कर, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई. हर साल व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों के बीमार होने की खबरें आती हैं. आज के समय में मार्केट में हर चीज में मिलावट देखी जा रही है, जो सेहत के लिए जहर से कम नहीं है. अगर आप भी नवरात्रि व्रत में खाते हैं कुट्टू का आटा, तो ऐसे करें पुराने और असली-नकली आटे की पहचान. इस आर्टिकल में जानें इसके फायदे और नुकसान. 

​पुराने और मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कैसे करें- (How to identify old and adulterated buckwheat flour)

1. आटे का ​रंग देखें- 

शुद्ध और फ्रेश कुट्टू का आटा हल्का भूरा या डार्क ग्रे रंग का होता है. अगर आटा बहुत ज्यादा काला दिख रहा है, तो समझ लें कि यह पुराना हो सकता है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है.

​2. आटे की खुशबू- 

फ्रेश आटे में एक सोंधी सी खुशबू होती है. वहीं, अगर आटे से अजीब सी दुर्गंध या खटास वाली महक आ रही है, तो उसे बिल्कुल न खरीदें.

3. आटे का टेक्सचर- 

असली आटा थोड़ा दरदरा होता है. अगर आटा बहुत ज्यादा बारीक और सफेद दिख रहा है, तो इसमें मैदा या अन्य सस्ते आटे की मिलावट हो सकती है.

Advertisement

​4. कीड़े- 

पैकेट खोलते समय ध्यान दें कि उसमें छोटे कीड़े या जाले तो नहीं हैं. नमी की वजह से कुट्टू में बहुत जल्दी फंगस लग जाती है.

​​कुट्टू का आटा खाने के फायदे- (Kuttu Ka Atta Khane Ke Fayde)

​1. ​एनर्जी- 

व्रत में जब हम अनाज नहीं खाते, तब कुट्टू शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है.

Advertisement

2. हड्डियों-

कुट्टू के आटे में मैग्नीशियम और कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. 

3. ​वजन घटाने- 

कुट्टू में फाइबर बहुत ज्यादा होता है. इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन कंट्रोल में रहता है.

​कुट्टू का आटा खाने के नुकसान- (Kuttu Ka Atta Khane Ke Nuksan)

​​1. फूड पॉइजनिंग-

अगर आटा 1-2 महीने से ज्यादा पुराना है, तो इसमें 'एफ्लाटॉक्सिन' नाम का तत्व पैदा हो सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, उल्टी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है.

2. ​पाचन- 

कुछ लोगों को कुट्टू खाने से गैस, ब्लोटिंग या पेट में भारीपन महसूस होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह काफी भारी होता है.

​3. एलर्जी- 

कुछ लोगों को कुट्टू का आटा खाने से स्किन पर खुजली या रैशेज हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Navratri 4rth Day Bhog: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं हलवे का भोग, फटाफट नोट करें रेसिपी

Advertisement

क्या चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर? Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या जंग में ईरान से पिछड़ गए Trump और Netanyahu? | Sucherita Kukreti