बच्चा सुबह दूध पीने से करता है मना? ट्राय करें टेस्टी एप्पल ओट्स स्मूदी

Apple Oats Smoothie Recipe: कई बच्चों को सुबह दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं होता. जैसे ही स्कूल का समय आता है, वे दूध देखकर मुंह बना लेते हैं. ऐसे में माता-पिता परेशान हो जाते हैं कि बच्चे को ताकत कैसे मिले. अगर आपका बच्चा भी दूध से दूर भागता है, तो आप उसे एप्पल ओट्स स्मूदी बनाकर दें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Apple Oats Smoothie Recipe
Pixabay

Apple Oats Smoothie Recipe: कई बच्चों को सुबह दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं होता. जैसे ही स्कूल का समय आता है, वे दूध देखकर मुंह बना लेते हैं. ऐसे में माता-पिता परेशान हो जाते हैं कि बच्चे को ताकत कैसे मिले. अगर आपका बच्चा भी दूध से दूर भागता है, तो आप उसे एप्पल ओट्स स्मूदी बनाकर दें. यह स्वाद में टेस्टी होती है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. सबसे अच्छी बात यह है कि बच्चा इसे आसानी से पी लेता है. सेब में फाइबर और विटामिन होते हैं जो बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं. ओट्स पेट को देर तक भरा रखते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं. दूध में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. इस तरह एक गिलास स्मूदी में कई पोषक तत्व मिल जाते हैं.

एप्पल ओट्स स्मूदी के लिए आवश्यक सामग्री- (Ingredients For Apple Oats Smoothie)

  • 1 सेब
  • 2 बड़े चम्मच ओट्स
  • 1 गिलास ठंडा या हल्का गुनगुना दूध
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • कुछ बादाम या किशमिश

यह भी देखें: घर में कैसे बनाएं पालक पत्ता चाट? जानिए आसान और कुरकुरी रेसिपी

unsplash

एप्पल ओट्स स्मूदी बनाने की आसान विधि- (How To Make Apple Oats Smoothie)

  1. सबसे पहले ओट्स को 5 मिनट के लिए थोड़ा पानी या दूध में भिगो दें ताकि वे नरम हो जाएं. अब सेब को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. चाहें तो छिलका भी रख सकते हैं, क्योंकि उसमें भी फाइबर होता है.
  2. अब मिक्सर में भीगे हुए ओट्स, सेब के टुकड़े, दूध और शहद डाल दें. सबको अच्छी तरह ब्लेंड करें. अगर आप चाहें तो 2-3 बादाम भी डाल सकते हैं. कुछ ही सेकंड में गाढ़ी और क्रीमी स्मूदी तैयार हो जाएगी.
  3. इसे गिलास में डालकर ऊपर से थोड़े कटे बादाम या किशमिश से सजा दें. ठंडी-ठंडी स्मूदी बच्चे को दें. स्वाद इतना अच्छा होगा कि बच्चा मना नहीं करेगा.

यह स्मूदी न सिर्फ हेल्दी है बल्कि समय भी बचाती है. सुबह की जल्दी में इसे बनाना बहुत आसान है. बच्चा इसे पीकर स्कूल जाएगा तो दिनभर एक्टिव रहेगा और उसे जल्दी भूख भी नहीं लगेगी. अगर आपका बच्चा दूध नहीं पीता, तो सीधे दूध देने के बजाय ऐसे हेल्दी तरीके अपनाएं.

Watch Video: घर पर झटपट कैसे बनाएं सूखे मटर मशरूम | Sookhe Matar Mushroom Recipe

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Delhi Liquor Case: बरी होते ही रो पड़े Arvind Kejriwal, जानिए क्या कुछ कहा? | Breaking News