Natural Juice to Prevent illness: हम सभी चाहते हैं कि कभी भी बीमार न पड़ें, इसके लिए कई जतन भी करते हैं. लेकिन, ये हमारे खानपान और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. आप सुबह उठकर सबसे पहले क्या करते हैं और किन चीजों का सेवन करते हैं ये तय करता है आपका शरीर और स्वास्थ्य कैसा रहेगा. आयुर्वेद में भी हमेशा हेल्दी रहने के कुछ मंत्र बताए गए हैं. जैसे सुबह खाली पेट कुछ चीजों का जूस पीना. आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य मनीष का कहना है कि रोगों से दूर रहने के लिए सुबह 5 से 6 चीजों का जूस पीते हैं. आखिर वे चीजें क्या हैं और इस जूस को बनाने का तरीका क्या है, चलिए जानते हैं.
ये भी पढ़ें- बीमार होने पर कभी नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सख्ती से किया मना, जानिए कारण
कैसे बनाएं बेस्ट मॉर्निंग जूस? खाली पेट पीने के लिए सबसे हेल्दी जूस (How to Make Best Morning Juice? Healthiest Juice to Drink On an Empty Stomach)
सुबह का समय सेहत को बूस्ट करने के लिए सबसे अच्छा है. आपको मॉर्निंग जूस बनाने के लिए कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होती है, जिनमें शामिल हैं:-
- चुकंदर
- आंवला
- हल्दी
- अदरक
- गिलोय
- लहसुन
- कीनू
- नारियल पानी
कैसे बनाएं जूस?
इन सभी सामग्रियों को एक जूसर जार में डाल दीजिए और अच्छे से घुमाएं. आपका हेल्दी मॉर्निंग जूस तैयार है जो आपको अनेक बीमारियों से बचाने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें- ज्यादा चाय पीने से कौन से विटामिन की कमी होती है? जानिए
आयुर्वेदाचार्य की सलाह
- इन जूस को खाली पेट लेना सबसे ज्यादा असरदार होता है.
- जूस के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं.
- जूस को ताजा बनाकर ही पिएं, बोतलबंद या प्रिजर्व्ड जूस से बचें.
- साथ में प्राणायाम और ध्यान करें ताकि शरीर और मन दोनों हेल्दी रहें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)