Strawberry Cheese Cake Recipe: स्ट्रॉबेरी चीज़ केक एक बेहद टेस्टी (Tasty) और क्रीमी डेज़र्ट (Creamy Dessert) है जिसे दुनिया भर में बहुत पसंद किया जाता है. इसकी खास बात इसका स्मूद टेक्सचर (Smooth Texture) और ऊपर लगी ताज़ी स्ट्रॉबेरी की टॉपिंग (Strawberry Topings) होती है जो इसे और भी सुन्दर बनाती है. यह मिठाई खास मौकों, पार्टी या घर पर कुछ स्पेशल बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाना आसान है और इसे घर पर आसानी से मिलने वाली चीज़ों से बनाया जा सकता है.
स्ट्रॉबेरी चीज़ केक के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Strawberry Cheesecake)
- डाइजेस्टिव बिस्कुट- 200 ग्राम
- पिघला हुआ मक्खन- 100 ग्राम
- क्रीम चीज़- 400 ग्राम
- पिसी हुई चीनी- 100 ग्राम
- फ्रेश क्रीम- 200 मिली
- वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
- स्ट्रॉबेरी- 1 कप
- स्ट्रॉबेरी जैम- 3 बड़े चम्मच
- जिलेटिन- 1 छोटा चम्मच
- पानी- 2 बड़े चम्मच
यह भी देखें- Healthy Breakfast Recipe: 10 मिनट में बनाएं प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर फूड ''एवोकाडो पनीर टोस्ट"
स्ट्रॉबेरी चीज़ केक बनाने की विधि- (How To Make Strawberry CheeseCake)
1. सबसे पहले बिस्कुट को मिक्सी में पीसकर उसका बारीक पाउडर बना लें. इसमें पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को केक टिन में दबाकर फैला दें और 20 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
2. फिर एक बड़े बाउल में क्रीम चीज़ और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें. जब यह स्मूद हो जाए तब इसमें फ्रेश क्रीम और वनीला एसेंस डालकर दोबारा फेंटें ताकि क्रीमी टेक्सचर बन जाए.
3. अब जिलेटिन को हल्के गर्म पानी में डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. जब यह घुल जाए तो इसे चीज़ मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
4. इसके बाद फ्रिज में रखा बिस्कुट बेस निकालें और उसके ऊपर तैयार क्रीम चीज़ मिश्रण डाल दें. इसे अच्छी तरह फैला दें और कम से कम 4 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने दें.
5. अब स्ट्रॉबेरी को छोटे टुकड़ों में काट लें. एक पैन में स्ट्रॉबेरी और स्ट्रॉबेरी जैम डालकर हल्का सा पकाएं ताकि थोड़ा गाढ़ा मिश्रण बन जाए. इसे ठंडा होने दें.
6. जब चीज़केक अच्छी तरह सेट हो जाए तब उसके ऊपर स्ट्रॉबेरी टॉपिंग डालें और ताज़ी स्ट्रॉबेरी से सजाएं और ठंडा-ठंडा स्ट्रॉबेरी चीज़केक परोसें.
यह मिठाई स्वाद में हल्की मीठी, क्रीमी और फ्रूटी फ्लेवर से भरपूर होती है. घर पर बनी यह डेज़र्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आती है.
Watch Video: कैसे बनाएं दही चना चाट रेसिपी | How To Make Dahi Chana Chaat
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














