Navratri Vrat Foods For Evening Hunger: नवरात्रि के व्रत में दिनभर भूखे रहने के बाद शाम तक शरीर थकने लगता है और ऊर्जा कम महसूस होने लगती है. कई लोग इस समय कमजोरी, चक्कर या सुस्ती भी महसूस करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप शाम को ऐसा कुछ खाएं जो हल्का भी हो और शरीर को तुरंत ताकत भी दे. सही डाइट (Diet) न सिर्फ आपको एनर्जेटिक (Energetic) बनाए रखती है बल्कि व्रत के दौरान होने वाली दिक्कतों से भी बचाती है. आइए जानते हैं कुछ आसान और हेल्दी व्रत वाले विकल्प.
साबूदाना खिचड़ी से मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी
साबूदाना खिचड़ी व्रत में सबसे पसंदीदा डिश मानी जाती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) भरपूर होता है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा (Energy) देता है. अगर इसमें मूंगफली और आलू डाल दिए जाएं तो इसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है. यह हल्की होती है और आसानी से पच जाती है.
घी में भुने मखाने रहेंगे पेट के दोस्त
मखाने को घी में हल्का भूनकर खाने से शरीर को प्रोटीन (Protein) और फाइबर (Fibre) मिलता है. यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और बार-बार भूख नहीं लगने देता. साथ ही यह हड्डियों (Bones) के लिए भी फायदेमंद होता है और पाचन को बेहतर बनाता है.
शकरकंद चाट से दूर होगी कमजोरी
शकरकंद चाट स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है. इसमें फाइबर, विटामिन (Vitamins) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) भरपूर होते हैं. यह शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है और लंबे समय तक एक्टिव बनाए रखता है. शाम के समय यह एक बेहतरीन स्नैक साबित होता है.
यह भी पढ़े: गैस बचाने के चक्कर में सेहत से न करें खिलवाड़, ऐसे बनाएं ‘रेडी-टू-ईट' फूड्स को हेल्दी और सेफ
कुट्टू या सिंघाड़े का चीला देगा भरपूर ताकत
अगर आपको कुछ हल्का और पेट भरने वाला चाहिए तो कुट्टू या सिंघाड़े के आटे का चीला एक अच्छा विकल्प है. इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. कुट्टू शरीर को गर्म रखता है जबकि सिंघाड़ा ठंडक देता है. दोनों ही व्रत में ऊर्जा (Energy) बनाए रखने में मदद करते हैं.
फल और दही का रायता रखेगा शरीर को ठंडा
फल और दही का रायता व्रत में सबसे हेल्दी ऑप्शन में से एक है. यह पेट को ठंडक देता है और पाचन (Digestion) को दुरुस्त रखता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स (Probiotics) और कैल्शियम (Calcium) शरीर को ताकत देते हैं और आपको दिनभर तरोताजा बनाए रखते हैं.
ध्यान रखें की व्रत के दौरान सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि पानी और तरल पदार्थ लेना भी बेहद जरूरी है, तभी आप पूरे दिन एक्टिव और फिट रह पाएंगे.
Watch Video: ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण, कारण और इलाज
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














