इतना सस्‍ता हो गया आलू, धूप भी न‍िकल रही है, तो फटाफट बना लो आलू के च‍िप्‍स, पापड़ और ये सारी चीजें

Edible things we can make from potato to store them: सब्जियों का राजा कहे जाने वाला आलू इन दिनों अपने खरीददार के लिए तरस रहा है. इस साल आलू की बुआई अधिक होने के कारण आलू की पैदावार ज्यादा हुई है जिससे आलू के दाम गिर गए हैं. ऐसे में आप भी सस्ते में ढेर सारे आलू घर ला सकते हैं. पर समस्या ये आती है की इतने सारे आलुओं का करा क्या जाए. ऐसे में आप आलू के चिप्स, पापड़, सेव, लच्छे जैसी कई चीज़ें बनाकर इन्हें कई महीनों तक स्टोर कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Edible things we can make from potato to store them: आलू भारतीय रसोई की सबसे आम और पसंदीदा सब्जियों में से एक है. लगभग हर घर में आलू का इस्तेमाल अलग-अलग तरह के पकवान बनाने के लिए किया जाता है. सब्जियों का राजा कहे जाने वाला आलू इन दिनों अपने खरीददार के लिए तरस रहा है. इस साल आलू की बुआई अधिक होने के कारण आलू की पैदावार ज्यादा हुई है जिससे आलू के दाम गिर गए हैं. कुछ जगहों पर तो आलू केवल 6 से 10 रूपए प्रति किलो बिक रहा है. ऐसे में आप भी सस्ते में ढेर सारे आलू घर ला सकते हैं. पर समस्या ये आती है की इतने सारे आलुओं का करा क्या जाए. ऐसे में आप आलू के चिप्स, पापड़, सेव, लच्छे जैसी कई चीज़ें बनाकर इन्हें कई महीनों तक स्टोर कर सकते हैं.

1. आलू के चिप्स (Aloo Ke Chips)

आलू से बनने वाली सबसे फेमस चीजों में से एक है आलू के चिप्स. इसके लिए आलू को पतले स्लाइस में काटकर नमक के पानी में थोड़ी देर भिगोया जाता है. इसके बाद इन्हें धूप में अच्छी तरह सुखा लिया जाता है. जब स्लाइस पूरी तरह सूख जाते हैं तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर इन्हें तलकर तुरंत कुरकुरे चिप्स बनाए जा सकते हैं.

2. आलू पापड़ (Aloo Papad)

आलू पापड़ भी लंबे समय तक स्टोर करने के लिए एक बढ़िया विकल्प है. उबले हुए आलू को मैश करके उसमें नमक, मिर्च और जीरा मिलाया जाता है. इसके बाद छोटे-छोटे गोल आकार बनाकर इन्हें धूप में सुखा लिया जाता है. सूखने के बाद इन्हें डिब्बे में रखकर महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

3. आलू सेव (Aloo Sev)

आलू से कुरकुरी सेव भी बनाई जा सकती है. इसके लिए उबले हुए आलू में बेसन और मसाले मिलाकर आटा तैयार किया जाता है. फिर इसे सेव बनाने वाली मशीन से तेल में तल लिया जाता है. ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में रखा जा सकता है. यह चाय के साथ एक बढ़िया स्नैक बन जाता है.

Photo Credit: AI

 4. आलू लच्छा (Aloo Lachha)

आलू लच्छा भी एक ऐसा स्नैक है जिसे बनाकर स्टोर किया जा सकता है. इसके लिए आलू को कद्दूकस करके पतले लच्छों की तरह काट लिया जाता है. इसके बाद धूप में अच्छी तरह सुखा लिया जाता है. जब यह पूरी तरह सूख जाएं तो एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर इन्हें तलकर कुरकुरा आलू लच्छा बनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: जब खाना बनाने का मन न हो तो ट्राई करें ये हेल्दी ब्लैंकेट डंप्लिंग्स रेसिपी

5. आलू मसाला मिक्स (Aloo Masala Mix)

आलू का मसाला मिक्स भी पहले से तैयार करके रखा जा सकता है. इसके लिए उबले आलू को हल्के मसालों के साथ भूनकर सुखा लिया जाता है. फिर इसे फ्रीजर में स्टोर किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर इससे पराठे, सैंडविच या टिक्की जल्दी बनाई जा सकती है.

Advertisement

6. आलू टिक्की मिक्स (Aloo tikki mix)

आलू टिक्की का मिक्स भी स्टोर किया जा सकता है. उबले आलू में मसाले और ब्रेडक्रंब मिलाकर टिक्की का मिश्रण तैयार करें और उसे फ्रीजर में रख दें. जब भी मन करे इसे निकालकर तुरंत टिक्की बना सकते हैं.

Watch Video: कैसे बनाएं अचारी आलू टिक्का रेसिपी | How To Make Achari Aloo Tikka

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
युद्ध या शांति? - US–Iran War पर सबसे बड़ी बहस NDTV India पर | Iran Israel War