24 Febuary Sehri/Iftaar Time: 24 फरवरी को सहरी और इफ्तारी का टाइम क्या है? इन स्पेशल रेसिपी से बनाएं और खास

Sehri/ Iftaari Time 24 Febuary: रमजान का पाक महीना चल रहा है. चलिए जानते हैं कि 24 फरवरी को सहरी और इफ्तार का समय क्या होगा?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Ramadan 2026: इस समय पर होगी सेहरी और इफ्तार

24 Febuary Sehri/Iftaar Time: रमजान वो एक पवित्र महीना है जिसमें मुस्लिम लोग सुबह से शाम तक रोज़ा रखते हैं. सुबह सेहरी में खाना खाने के बाद रोजा शुरू किया जाता है और शाम को इफ्तार के वक्त रोजा खोला जाता है. इस साल रमजान का पाक महीना 19 फरवरी 2026 से शुरू हुआ और लगभग 20–21 मार्च को खत्म होगा ( बता दें कि ईद की तारीख चांद निकलने पर निर्भर करेगी). तो चलिए जानते हैं कि 24 फरवरी को सहरी और इफ्तार का समय क्या है. बता दें कि हर समय में ये समय अलग-अलग होता है.  

शहर ( City)24 फरवरी सेहरी समय ( Sehri)24 फरवरी इफ्तार समय ( Iftaar)
दिल्ली (Delhi)05:32 AM06:19 PM
नोएडा (Noida)    05:31 AM    06:18 PM
चेन्नई (Chennai)  05:15 AM 06:18 PM
लखनऊ (Lucknow)      05:17 AM 06:05 PM
पुणे (Pune)      05:43 AM 06:40 PM
मुंबई (Mumbai)      05:47 AM 06:43 PM
कोलकाता (Kolkata)         04:46 AM    05:39 PM
हैदराबाद (Hyderabad)05:24 AM  
 06:22 PM
पटना (Patna)        04:48 AM05:48 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar)        04:56 AM05:51 PM
जयपुर (Jaipur)        05:37 AM06:26 PM
इंदौर (Indore)        05:36 AM06:29 PM
बेंगलुरु (bengaluru)       05:32 AM 06:19 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad)       05:49 AM 06:41 PM
सूरत (Surat)        05:48 AM06:42 PM
कानपुर (Kanpur)        05:19 AM06:08 PM
जम्मू (Jammu)        05:41 AM06:24 PM
रांची (Ranchi)      04:49 AM 05:50 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh)05:34 AM06:19 PM

इफ्तार और सहरी मे बनाएं ये रेसिपी

1. एग टिक्का 

एक टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को उबालकर छील लें और इन्हें आधा काट लें.एक बड़े बाउल में दही, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, तेल और सभी मसाले (नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर) मिलाएं. अंडों को मारिनेट करें. कटे हुए अंडों को इस मारिनेशन में डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि सभी अंडे के टुकड़ों पर मसाले अच्छी तरह लग जाएं. इस मिश्रण को कम से कम 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि मसाले अंडों में अच्छे से समा जाएं. अगर आप ओवन का उपयोग कर रहे हैं, तो ओवन को 200°C (400°F) पर प्रीहीट करें. अंडे के टुकड़ों को बांस की सींक पर लगाएं. अंडों को ग्रिल पर रखें और 10-12 मिनट तक बेक करें या जब तक अंडे गोल्डन और कुरकुरे न हो जाएं. यदि आप तवे या पैन का उपयोग कर रहे हैं, तो उसमें थोड़ा तेल डालकर अंडों को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेकें. एग टिक्का बनकर तैयार है.

2. मलेशियाई चिकन करी-

रेगुलर चिकन करी से हटकर आप मलेशियाई चिकन करी को ट्राई कर सकते हैं. इस करी को मलेशियन मसालों, नारियल के दूध, लेमनग्रास के मिश्रण के साथ तैयार किया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है. यह रसदार चिकन और सुगंधित मसालों से भरपूर एक बहुत ही स्वादिष्ट और दिलकश चिकन करी है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

3. रोस्ट चिकन-

चिकन रोस्ट इफ्तार के लिए एक परफेक्ट मील का काम करता है. चिकन को आमतौर पर आग के संपर्क में तैयार किया जाता है या ओवन में पकाया जाता है. इसमें कुछ रोस्टेडे आलू और सिम्पल सलाद को एड कर सकते, जो चिकन प्लेट को राउंड करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisement

4. दम बिरयानी-

बिरयानी डिनर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रखती है. दम बिरयानी का स्वाद रमजान में खास होता है. इसे चिकन, बासमती चावल, मसाले के साथ बनाया जाता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

5. सेहरी के लिए खजूर और दूध 

4–5 खजूर, 1 गिलास दूध को लें. आप खजूर के साथ गुनगुना दूध पिएँ. यह आपको एनर्जी देगा और पेट को आराम भी देगा.

Advertisement

इसके अलावा आप फल, अंडा, ऑमलेट भी खा सकते हैं. 

इफ्तार के लिए आप कई सारी डिश बना सकते हैं लेकिन जैसे आप पालक मेथी बना सकते हैं, एग फ्राई बना सकते हैं, बिरयानी, अगर आप घर पर इफ्तार की दावत रख रहे हैं तो आप कुछ रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं. ये रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran का सीधा ऐलान: अगर Netanyahu जिंदा हैं तो हम मारेंगे! Middle East War की सबसे बड़ी मिस्ट्री