आज क्या बनाऊं: नाश्ते में सिर्फ 5 मिनट में बनाएं राजस्थानी दूध फिन्नी, नोट करें रेसिपी

Rajasthani Doodh Phinni: अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं और नाश्ते में बहुत कम समय में कुछ बनाना चाहते हैं, तो इस डिश को तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthani Doodh Phinni: राजस्थानी दूध फिन्नी कैसे बनाएं.

Rajasthani Doodh Phinni: मीठे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी स्वीट लवर्स हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको राजस्थानी में बनने वाली एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप नाश्ते में सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं. आरामदायक राजस्थानी दूध फिन्नी सिंपल लेकिन स्वादिष्ट रेसिपी है. गर्म केसर दूध को मुलायम फिन्नी में भिगोकर, ऊपर से मेवे डालकर बनाया जाता है. इस रेसिपी को aruna_vijay_masterchef ने अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है. तो चलिए जानते हैं, कैसे बनाएं स्वादिष्ट राजस्थानी दूध फिन्नी.

कैसे बनाएं राजस्थानी दूध फिन्नी- (How To Make Rajasthani Doodh Phinni)

सामग्री-

• फिन्नी – 1 टुकड़ा
• दूध – 1 कप
• चीनी – 2 बड़े चम्मच (लगभग, स्वादानुसार कम या ज्यादा कर लें)
• इलायची पाउडर – एक चुटकी
• केसर – कुछ धागे, गुनगुने पानी में भिगोए हुए
• बादाम और पिस्ता – बारीक कटे हुए

विधि-

  1. एक पैन में दूध गरम करें और धीमी आंच पर उबाल आने दें. इसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह घुलने तक चलाते रहें.
  2. भीगे हुए केसर यानि केसर का पानी डालकर एक मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  3. एक बाउल में फिनी डालें और ऊपर से गरम केसर का दूध समान रूप से डालें.
  4. ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें. गरमागरम सर्व करें और आनंद लें.
  5. नोटः फिनी को ताज़ा और नरम, खुशबूदार होने पर ही खाना सबसे अच्छा है.

दूध फिन्नी खाने के फायदे- (Rajasthani Doodh Phinni Khane Ke Fayde)

दूध फिन्नी खाने से कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं जो हड्डियों, मांसपेशियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अच्छे हैं, और यह ऊर्जा प्रदान करती है. अगर आप इसे नाश्ते में खाते हैं, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप अनहेल्दी फास्ट फूड खाने से बचे रहते हैं. अगर आपके घर के बच्चे दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, तो आप इस डिश को जरूर ट्राई करें, क्योंकि इसे वो मांग-मांग कर खाएंगे.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri Vrat 2026: महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं ये आसान और हेल्दी फलाहारी व्यंजन, फटाफट नोट करें रेसिपी

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections: बाल विवाह संकट को समाप्त करने के लिए पार्टियों के क्या वादे हैं?