आज क्या बनाऊं: सहरी में बनाएं टेस्टी एग फ्राई, प्रोटीन से भरपूर पेट भी रखेगा फुल, नोट करें रेसिपी

Egg Fry Recipe: अगर आप भी सुबह सहरी में उठने के बाद कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो झटपट बनकर तैयार हो जाए और आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी भी दे तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Egg Fry: सहरी में बनाएं टेस्टी एग फ्राई.

Egg Fry Recipe: रमजान का पाक महीना चल रहा है. जिसमें मुस्लिम सुमदाय के लोग रोजा रखते हैं. सुबह सहरी पर सूर्य निकलने से पहले सहरी की जाती है और इसके बाद पूरे दिन का रोजा रखा जाता है और शाम को इफ्तार कर के रोजा खोला जाता है. अक्सर मन में सवाल रहता है कि सहरी में ऐसा क्या खाएं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखे और कमजोरी भी ना महसूस हो. तो आज हम आपको सहरी के लिए एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो फटाफट बनकर तैयार हो जाएगी और ये आपको पूरे दिन एनर्जी देने के साथ पेट को भी भरा रखने में मदद करेगी. आप सहरी में टेस्टी एग फ्राई बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी. 

ये भी पढ़ें: इफ्तार पार्टी में घर आए गेस्ट के लिए बनाएं मेथी मटर मलाई, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले

एग फ्राई बनाने के लिए सामग्री 

  • अंडे: 1 पूरा अंडा (कच्चा) और 1 उबला हुआ अंडा
  • मसाले: नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर
  • सब्जियां: बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और स्प्रिंग अनियन (हरा प्याज)
  • तेल: पकाने के लिए

एग फ्राई बनाने की विधि

एग फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले एक अंडे को उबाल लें और उसे छीलकर साइड में रख दें. 

अब एक बाउल में कच्चा अंडा फोड़ लें. इसमें लाल मिर्च, नमक, हल्दी और बारीक कटी हरी मिर्च डालें. इन सभी चीजों को डालने के बाद इसे अच्छे से फेंट लें. 

अब तड़का लगाने वाले पैन में थोड़ा सा घी या तेल गर्म करें और उसमें उबला हुआ अंडा डालें. अब फेंटे हुए अंडे को उबले हुए अंडे के ऊपर चारों तरफ से डालें. ऊपर से कटे हुए टमाटर, प्याज और स्प्रिंग अनियन छिड़कें. इसे धीमी आंच पर पकने दें और फिर सावधानी से पलट कर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह से पका लें. आपका एग फ्राई बनकर तैयार है. आप इसे पराठा, ब्रेड या फिर सिर्फ इसको भी खा सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Avimukteshwaranand होंगे गिरफ्तार, Varanasi पहुंच सकती है Prayagraj पुलिस